Headlines

अयोध्या दौरे से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, सरकार बनी तो करेंगे ये काम


अयोध्या जहां एक तरफ सनातनियों की आस्था का केंद्र मानी जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ इसे उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र कहना भी गलत नहीं होगा. यही अयोध्या एक बार फिर विधानसभा चुनाव से पहले चर्चा में आ गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं. वही, उन्होंने अयोध्या जाने से पहले एक सियासी दाव खेला है.

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना की जाएगी. अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाया जाएगा. इसके लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ मंदिर की व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

चढ़ावा चोरी का फिर किया जिक्र 

मंगलवार को राम मंदिर में कथित चोरी की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा चोरी से आहत होकर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो रही है. इसका सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. सपा सरकार बनने पर श्रद्धालुओं का विश्वास बहाल करने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा.

स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का वादा 

अखिलेश ने अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय नाविकों को रोजगार मिलेगा और भगवान राम व निषादराज के प्रगाढ़ संबंधों को फिर से स्थापित किया जा सकेगा. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राम और पीडीए समाज के संबंधों को कमजोर करना चाहती है.

जमीनों की जांच कराने की बात 

सपा अध्यक्ष ने अयोध्या में जमीनों की जांच कराने और बाहरी ठेकेदारों को हटाने का भी वादा किया. उन्होंने सर्किल रेट से जुड़े कथित घोटाले में भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा. अयोध्या में गरीब महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार रोकने की बात कहते हुए उन्होंने राशन में तेल और घी देने का भी वादा किया.

यह भी पढ़ें: दीपावली पर UP-112 रही एक्टिव, करीब 2 लाख जरूरतमंदों तक पहुंची तुरंत सहायता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *