Headlines

फाजिल्का में पिता-बेटी पर फायरिंग, 3 KM तक पीछा कर चलाईं गोलियां


फाजिल्का के गांव सुरेश वाला में कार सवार पिता और उसकी एक वर्षीय बेटी पर फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हमलावरों ने शहर से गांव तक करीब 3 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और घर के पास पहुंचते ही दो राउंड फायरिंग कर दी. 

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. फायरिंग की पूरी वारदात गांव में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया.

पीड़ित मनीष कुमार ने क्या बताया?

पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ फाजिल्का के स्मार्ट पॉइंट बाजार में खरीदारी करने आया था. वहां से वापस जाते समय एमसी कॉलोनी के पास पीछे से स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग आए. उन्होंने उसे रोककर कुछ पूछने की कोशिश की, लेकिन मनीष ने कोई जवाब नहीं दिया.

इसके बाद जब मनीष ने अपनी कार आगे बढ़ाई तो स्विफ्ट कार सवारों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. अपनी और बेटी की जान बचाने के लिए मनीष ने कार तेज दौड़ा दी और गांवों के रास्ते अपने गांव सुरेश वाला पहुंच गया.

बाल-बाल बचे पिता-बेटी

मनीष के मुताबिक, पीछा कर रहे कार सवारों ने गांव सुरेश वाला में उसके घर के पास पहुंचकर उसकी कार पर दो राउंड फायरिंग कर दी. उसने तुरंत अपनी कार भगाई और अपने ताया जी के घर में दाखिल हो गया. इस तरह वह अपनी एक वर्षीय बेटी सहित बाल-बाल बच गया. 

वहीं, फायरिंग करने वाले आरोपी भी मौके से फरार हो गए. मनीष ने कहा कि उसे नहीं पता कि आरोपियों ने उसका पीछा क्यों किया और उस पर फायरिंग क्यों की. गांव के सरपंच सुधीर कुमार झींझा के अनुसार इस घटना में कार पर गोलियों के निशान आए है. फायरिंग के बाद गिरे खाली खोल पुलिस को दे दिए गए है और घटना की CCTV फुटेज व पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी गई है.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि दो राउंड फायरिंग होने की सूचना मिली है. राहत की बात है कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा.

AAP विधायक ने कहा- नहीं लड़ूंगा 2027 का चुनाव, खुद बताया क्यों बना रहे दूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *