इनकी खासियत यह है कि जरूरत के अनुसार इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है और जगह खाली करनी हो तो इन्हें फोल्ड कर के रखा जा सकता है. जिससे जगह की कमी नहीं होती और सामान भी व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है. जानिए कुछ ऐसे ही फोल्डेबल रूम रैक के शानदार और बजट-फ्रेंडली ऑपशन्स के बारे में.

अगर आपको अलग-अलग सामान के लिए कई सेक्शन चाहिए, उनके लिए मल्टी-लेयर रैक उपयोगी होता है. इसमें अलग-अलग शेल्फ होने के कारण किताबें, बैग, कपड़े और अन्य सामान को अलग-अलग रखा जा सकता है. जरूरत के अनुसार इसे कमरे के अलग हिस्से में रखा जा सकता है.

जूते और चप्पल कमरे में बिखरे बिलकुल अच्छे नहीं लगते. ऐसे में इसके लिए आप फोल्डेबल शू रैक का उपयोग कर सकते हैं. इनमें कई शेल्फ होते हैं, जिससे अलग-अलग जोड़ी को आसानी से रखा जा सकता है. इस्तेमाल न होने पर इन्हें मोड़कर रखने से जगह भी च जाती है.

कपड़े रखने के लिए फैब्रिक कवर वाले फोल्डेबल रैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इनमें आमतौर पर कई शेल्फ और कपड़े टांगने के लिए अलग स्पेस होता है. यह उन कमरों के लिए उपयोगी होता है जहां बड़ी अलमारी रखने की जगह नहीं होती. हल्के कपड़े, बेडशीट और रोजमर्रा के कपड़े इसमें व्यवस्थित रखे जा सकते हैं.

अगर आपको भारी सामान रखने के लिए फोल्डेबल रैक चाहिए, तो आप मेटल फ्रेम वाले फोल्डिंग रैक मजबूत स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें कपड़ों के साथ कुछ ज्यादा वजन वाली चीजें भी रखी जा सकती हैं, लेकिन सामान रखने से पहले रैक की वजन क्षमता जरूर देखनी चाहिए. इन्हें बेडरूम के अलावा स्टडी एरिया में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

फोल्डेबल रैक चुनते समय केवल उसका डिजाइन नहीं, बल्कि मटेरियल, आकार, वजन, शेल्फ की संख्या और फोल्ड होने के बाद का आकार भी देखना चाहिए. अगर इसमें भारी सामान रखना है तो मजबूत फ्रेम वाला रैक चुनना बेहतर होता है. वहीं, केवल कपड़े या हल्का सामान रखने के लिए फैब्रिक या हल्के मटेरियल वाला विकल्प काफी होता है.
Published at : 25 Sep 2026 01:14 PM (IST)
