Headlines

Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़


‘एवेंजर्स डूम्सडे’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये फिल्म 18 दिंसबर को थियेर में रिलीज होने वाली है और उससे दो महीने पहले ही मेकर्स ने इंडिया में इसका घनघोर माहौल सेट कर दिया है. कैसे? आपको बताते हैं.

25 सितंबर को इंडियन थियेटर्स में ‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ इंडियन थियेटर्स में री-रिलीज की गई है और दिलचस्प ये है कि ये फिल्म बंपर कमाई भी कर रही है. ये फिल्म 2019 में आई थी, और खूब चली भी थी. अब मेकर्स ने क्यों रिलीज किया है? 

तो इसके पीछे बड़ी वजह है और बहुत ही बड़ा मास्टर स्ट्रोक है.

  • दरअसल, इंडिया में  MCU यानि मार्वल का मार्केट बहुत बड़ा और इनकी ऑडियंस एक से फिक्स हैं. जिन्हें मार्वल की फिल्में पसंद हैं वो उन्हें देखेंगे ही.

अब मेकर्स ने ‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ को दोबारा थियेटर में लाकर अगली फिल्म यानी ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का बैकग्राउंड सेट किया है. दोनों फिल्मों की कहानी एक दूसरे को सीधे कनेक्ट करती हैं.


मार्वल का मास्टर स्ट्रोक

‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ को रिलीज करने के साथ मेकर्स ने एक चाल और भी चली है. और वो ये है कि ‘एन्कोर’ के वर्जन में ने कुछ स्पेशल सीन्स यानि फुटेज को एड किया है. साथ ही इसमें नए पोस्ट-क्रेडिट सीन्स जोड़े हैं.

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सारे सीन्स Avengers: Doomsday की कहानी का माहौल सेट करते हैं. यानि साफ है कि ये फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए ऑडियंस को मेंटली तैयार कर रही है. 

‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ 2019 में आई थी और कई साल बीच चुके हैं. ऐसे में इसकी कहानी को अपनी ऑडियंस को याद दिलाने के लिए मेकर्स ने ऐसा किया है.

और उनका ये प्लान कामयाब भी हो गया है.

बता दें कि फिल्म का रन टाइम तीन घंटे 5 मिनट है जो 2019 वाले वर्जन से 4 मिनट बड़ी है. 

‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही कब्जा

‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही चल रही ‘हनुमान अंश’, ‘द पैराडाइज’ और ‘मिर्जापुर’ को ये कड़ी टक्कर दे रही है. आज सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ भी रिलीज हो चुकी है, इसकी कमाई पर भी एन्कोर का असर पड़ सकता है.

‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ कितना कमा रही

  • पहले दिन ‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ के 2257 शोज चल रहे हैं और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 40% दर्ज की गई है.
  • 25 सितंबर को शाम 7 बजे तक ‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ ने इंडिया में  8.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. और नेट कलेक्शन 6.84 करोड़ है. 
  • इसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन अंग्रेजी वर्जन का है जिसने 55% ऑक्यूपेंसी के साथ 4.98 करोड़ कमाए हैं.
  • हिंदी वर्जन ने 21% ऑक्यूपेंसी के साथ 1.26 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • तमिल वर्जन ने 0.30 करोड़ और तेलुगु ने 0.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.

कमाई के ये आंकड़े शाम 7 बजे तक के हैं. पहले दिन की कमाई के फाइनल आँकड़े रात 10 बजे अपडेट होंगे.

Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 8 करोड़

ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जमकर हो रही है. और साथ ही’एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में टॉप पर आ सकती है.

री-रिलीज में कमाई का सबसे बड़ा  रिकॉर्ड अब तक ‘बाहुबली: द एपिक’ के पास है जिसने 49.8 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था. लेकिन  ‘एवेंजर्स एंडगेम: एन्कोर’का जो क्रेज पहले दिन ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दिखा है वो बता रहा है कि ये रिकॉर्ड कुछ दिनों में ही टूट सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *