कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने ECI विवाद के बीच देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग में कथित धांधली और वोटों की हेराफेरी के लिए कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा, ‘Gupta J, Sit Down… It’s Done, Bro. अप्रूवर बन जाइए, बच जाएंगे, नहीं तो ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए.’ उन्होंने कहा कि न मोदी बचेंगे, न अमित शाह बचेंगे. न ज्ञानेश बाबू आप बचेंगे.
CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर बोले कांग्रेस नेता
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘हम APP के हैं कौन? यह प्रेसवार्ता एक APP के विषय में है. जब बाबा साहेब ने संविधान की रचना की, तब एक बात बहुत स्पष्ट थी, उस पर जोर दिया गया कि सब कुछ छोटा बड़ा हो सकता है, लेकिन वोट की कीमत सबकी एक जैसी हो. चाहे करोड़पति का वोट हो या एक रिक्शा चलाने वाले का वोट हो.’
उन्होंने कहा, ‘सत्ता पर ऐसे संविधान विरोधी लोग सवार हो गए हैं कि उन्होंने वोटर को भी VIP और साधारण की श्रेणी में डाल दिया. देशभर में SIR के जरिए 13 करोड़ लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया गया. हमारे ज्ञानेश गुप्ता, अब गुप्ता जी का गुप्त मिशन चल रहा है, जो अब सार्वजानिक हो गया है. संधू जी और जोशी जी ने उनका खेल बिगाड़ दिया. सब कुछ सामने आ गया. एक्स्ट्रा 2AB ने सब बिगाड़ दिया. लगभग आधे दिल्ली वालों के वोट डिलीट कर दिए गए और एक VIP वोटर की श्रेणी बना दी गई.’
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर क्या बोले पवन खेड़ा?
Gupta Ji, Sit Down… It’s Done, Bro.
न मोदी बचेंगे, न शाह बचेंगे। न ज्ञानेश बाबू, आप बचेंगे। pic.twitter.com/0CAGBOUSqD
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) September 25, 2026
पवन खेड़ा ने कहा, ‘रेखा गुप्ता जी की सुनवाई का निवारण 2 घंटे में घर में बैठकर हो गया. वही शालीमार बाग में कोई सब्जी बेचने वाला है, तो उसे घंटों लाइन में खड़ा रहना होगा. जिनका VIP से दूर-दूर तक नाता नहीं है, वो लाइन में खड़ा होगा. दोहरा नागरिक बना दिया गया है. छोटे बड़े का भेद कर दिया गया वोटर में. यह नया भारत है. न्यू इंडिया है नरेंद्र मोदी का.’
SIR मोदी मेड डिजास्टर है- पवन खेड़ा
इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि चुनाव आयोग ने नागरिकों के बीच भी मतभेद किए. कुछ लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया, जबकि कुछ लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा. मतदाताओं के बीच विभेद किया गया.
उन्होंने कहा कि गुप्ता जी मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे. अपना प्रोग्राम रद्द हो रहे हैं. गुप्ता जी जाना नहीं चाह रहे. क्या हाल बना रखा है देश का भी और अपना भी. उन्होंने कहा, ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मोदी मेड डिजास्टर है. आडवाणी जी को भी वोटर लिस्ट से धक्का देकर बाहर करने की कोशिश हुई.’
यह भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 अरेस्ट
