Headlines

TGIKS 5: कपिल शर्मा शो में ‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट, अजय देवगन ने बताया काजोल होतीं तो कैसे बनती फिल्म?


The Great Indian Kapil Show Season 5: नेटफ्लिक्स का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का 5वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस बार कपिल शर्मा भरपूर जोश में नजर आ रहे हैं. शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें कपिल शर्मा शो के फर्स्ट गेस्ट बनकर ‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट पहुंची. इस दौरान मजाक मस्ती भी खूब होती है. इसी बीच अजय ने फिल्म काजोल की कास्टिंग को लेकर बात की और मजेदार जवाब दिया.

दरअसल, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के ट्रेलर में कई गेस्ट नजर आते हैं. इसमें तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट और जाकीर खान भी पहुंचे दिखाई देते हैं. उनसे कपिल मजेदार सवाल करते हैं और उनके जवाब भी उतने ही मजेदार होते हैं. शो में हंसी के ठहाके अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू लगाते हुए नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाए ‘धुरंधर’ के भी परखच्चे, पहले दिन बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड्स

अगर ‘दृश्यम’ का हिस्सा होतीं काजोल तो क्या होता?

वहीं, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 में पहुंची ‘दृश्यम 5’ की स्टार कास्ट से कपिल खूब मजाक मस्ती करते हैं. वो बताते हैं, ‘मेरी अजय सर से 15 सालों में 5 बार बात हुई है. तू कैसा है मैं ठीक हूं…’ इस पर सभी हंसने लगती है. वहीं, श्रिया सरन भी बताती हैं कि फिल्म के सेट पर उनसे भी यही बात होती थी.

इस बीच कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा, ‘अगर दृश्यम का हिस्सा काजोल मैंम होतीं तो क्या होता, वो पहले ही सीजन में अपराधी का पता लगा देतीं?’ इस पर अजय देवगन ने मजेदार जवाब दिया और कहा, ‘अगर वो इसका हिस्सा होतीं तो पहले वाली ही नहीं बन पाती.’ आपको बता दें कि शो का हिस्सा तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में कपिल को एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते हुए देखा गया था.

कब और कहां देख सकते हैं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’?

बहरहाल, अगर कपिल शर्मा शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की स्ट्रीमिंग के बारे में बात की जाए तो इसे हर शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा. इसे रात 8 बजे घरवालों के साथ घर बैठकर देख सकते हैं. शो का पहला एपिसोड 26 सितंबर को स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें अजय देवगन, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और इशिता दत्ता ‘दृश्यम 3’ की स्टार कास्ट शामिल होने वाली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *