Headlines

मेरठ में दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोप, CCTV से पकड़े गए दो आरोपी गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार की दोपहर लालकुर्ती पैंठ में खरीदारी करने आई दो सगी बहनों से संप्रदाय विशेष के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी. जिसका विरोध करने पर दोनों युवकों ने सरेआम दोनों बहनों के साथ गाली-गलौज की.आरोप है कि पैंठ के व्यापारियों ने दोनों युवकों को मौके से भगा दिया. 

घंटों तक दोनों पीड़िताएं पुलिस के इंतजार में खड़ी रहीं. बाद में पहुंची डायल 112 की पुलिस को पीड़िताओं ने तहरीर दी. एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए कामिल और सूफियान को गिरफ्तार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भावनपुर क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें शुक्रवार को लालकुर्ती पैंठ में खरीदारी करने आई थीं. आरोप है कि इसी दौरान सुहेल दुकान के बाहर खड़े दो युवकों ने युवतियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी. जिसका विरोध करने पर आरोपी उल्टा दबंगई पर उतारू हो गए और युवतियों के साथ गाली गलौज करने लगे. युवतियों ने शोर मचाया. 

आरोप है कि इसके बाद वहां इकट्ठे हुए व्यापारियों ने उल्टा आरोपियों को मौके से भगा दिया. बदहवास पीड़िताओं ने घटना की जानकारी डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को दी.मगर, इसके बावजूद पुलिस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची.

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के आने के बाद हुआ एक्शन 

बाद में युवतियों के परिजन मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को घटना से सूचित किया. जिसके बाद एक्शन मोड में आई पुलिस में आनन-फानन में लालकुर्ती पहुंचकर पीड़िताओं से उनकी तहरीर ली. इसी के साथ सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की. एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि इस मामले में कामिल और  सूफियान को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उधर इस घटना को लेकर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है और मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. ऐसा न होने पर आंदोलन भी चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें: ‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *