Headlines

खीरा और कंडोम लेकर क्लास में Biology समझा रहे थे मास्टर जी, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर एक बायोलॉजी टीचर का वीडियो चर्चा में है. वीडियो में मास्टर जी बच्चों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ, बर्थ कंट्रोल और सेक्स एजुकेशन से जुड़े विषयों को समझाते नजर आ रहे हैं. कठिन मेडिकल टर्म्स को सिर्फ बोर्ड पर लिखकर समझाने के बजाय उन्होंने ऐसे तरीके का इस्तेमाल किया, जिससे स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकली समझने में आसानी हो. 

हालांकि, उनका तरीका इतना निराला था कि वीडियो वायरल हो गया. दरअसल, मास्टर जी क्लास में खीरा और कंडोम लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बच्चों को भी एक-एक खीरा और कंडोम दिया था, जिससे उनका तरीका सामान्य बायोलॉजी टीचर से अलग हो गया और वीडियो वायरल हो गया. 

रिप्रोडक्टिव हेल्थ की पढ़ाई में प्रैक्टिकल लर्निंग

रिप्रोडक्टिव हेल्थ बायोलॉजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें रिप्रोडक्टिव सिस्टम, कॉन्ट्रासेप्शन, प्रेग्नेंसी और सेक्सुअल हेल्थ जैसे विषय शामिल होते हैं. इन विषयों को पढ़ाते समय केवल किताबों की जानकारी कई बार छात्रों के लिए समझना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में डायग्राम, मॉडल और डेमोन्स्ट्रेशन के जरिए कॉन्सेप्ट्स को आसान तरीके से समझाया जा सकता है. वायरल वीडियो में भी शिक्षक इसी तरह विजुअल डेमोन्स्ट्रेशन का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं. वह खीरे पर कंडोम चढ़ाकर बच्चों को रिप्रोडक्टिव हेल्थ और बर्थ कंट्रोल विषय की जानकारी देते नजर आए. 

यह भी पढ़ें : बाइक पर बैठे 8 बच्चे, वीडियो देख यूजर्स बोले- बाइक है या स्कूल बस?

 

वीडियो देखकर यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने शिक्षक के पढ़ाने के तरीके की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के तौर पर लिया. कई यूजर्स का कहना है कि कठिन विषयों को इस तरह प्रैक्टिकल तरीके से समझाने पर स्टूडेंट्स के लिए उन्हें याद रखना आसान हो सकता है. वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर उनके समय में भी इस तरह पढ़ाया जाता, तो शायद रिप्रोडक्टिव हेल्थ और पॉपुलेशन से जुड़े विषयों को समझना और आसान होता. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मॉडल और डेमो की मदद से पढ़ाने पर स्टूडेंट्स का ध्यान क्लास में ज्यादा बना रह सकता है. वहीं कुछ यूजर्स ने शिक्षक के इस क्रिएटिव टीचिंग तरीके को एंटरटेनिंग और अलग बताया. हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस पर आपत्ति भी जताई, उनका कहना था कि क्लास में लड़कियां भी थीं, ऐसे में टीचर को इससे बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें : ढोल की धुन पर डांस करता मिला रोबाट, वीडियो वायरल

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *