चोरी की घटना के बाद जब सामान वापस मिल जाए तो राहत तो मिलती ही है, लेकिन अगर चोर सामान लेकर भागते समय ही सामने वाले के हत्थे चढ़ जाए तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आ रहा है और आसपास कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के मुताबिक, शख्स बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी बाइक का मालिक मौके पर पहुंच गया. इसके बाद दोनों के बीच जो कुछ हुआ, उसे वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
गमछा लगाए शख्स ने स्टार्ट कर दी बाइक
वीडियो में गमछा लगाए एक शख्स बाइक के पास आता दिखाई देता है. वह बिना ज्यादा समय लगाए बाइक को स्टार्ट करता है और उसे लेकर आगे बढ़ने लगता है. उसकी हरकत देखकर ऐसा लगता है कि वह बाइक उसी की है लेकिन बाद में पूरा मामला ही पलट जाता है. आसपास मौजूद लोगों को भी पहले समझ नहीं आता कि आखिर मामला क्या है. शख्स जिस तरह बाइक लेकर जाने लगता है, उससे पूरा सीन किसी फिल्म के चोरी वाले सीन जैसा नजर आता है.
हमला अचानक हुआ 😂 pic.twitter.com/PxwEgpUaHy
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) September 24, 2026
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी पलटी, शीशे से बाहर निकल आया युवक; वीडियो वायरल
पीछे से मालिक ने मारा ऐसा डायलॉग
शख्स बाइक लेकर आगे बढ़ ही रहा होता है कि तभी बाइक का मालिक उसे आवाज लगाता है. मालिक की बात सुनकर वीडियो का पूरा मजा ही बदल जाता है. वह मजेदार अंदाज में कहता है, हां, तुम्हारी ही तो है, ले जाओ ना. मालिक की यह बात सुनकर साफ लगता है कि वह चोर की हरकत को समझ चुका था और उसे उसी के अंदाज में जवाब दे रहा था. यही लाइन इस वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा बन गई है.
यूजर्स बोले- चोर से ज्यादा मजा तो मालिक ने दे दिया
वीडियो देखने के बाद लोग गमछे वाले शख्स से ज्यादा बाइक के मालिक के जवाब की चर्चा कर रहे हैं. कुछ यूजर्स मजेदार अंदाज में कह रहे हैं, भाई ने तो चोर को भी कन्फ्यूज कर दिया. एक यूजर ने लिखा, चोरी करने गया था, मालिक ने ही परमिशन दे दी. वहीं दूसरे ने कहा, ये कैसी चोरी है, मालिक खुद बोल रहा है ले जाओ. एक और यूजर ने लिखा, चोर को शायद पहली बार ऐसी ओपन परमिशन मिली होगी. वहीँ एक ने कहां अरे भाई कैसे चोर बनोगे आप चोरी करते-करते पकड़ा गए.
वीडियो का ट्विस्ट लोगों को आ रहा पसंद
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में चोरी से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके मजेदार ट्विस्ट पर जा रहा है. शुरुआत में लगता है कि कोई शख्स बाइक लेकर भाग रहा है, लेकिन आखिर में मालिक की आवाज आते ही कहानी पूरी तरह बदल जाती है. वीडियो के आखिरी हिस्से में सामने आने वाला मालिक और उसका मजेदार डायलॉग ही इस पूरे वीडियो का सबसे खास हिस्सा बन गया है. साथ ही, असल में वहां क्या हुआ और बाइक लेकर जाने वाले शख्स की पूरी कहानी क्या है, इसकी जानकारी वीडियो से साफ नहीं होती.
यह भी पढ़ें : कुत्ते वाली रोटी खा ली तो डंडा लेकर पहुंचा शख्स, रोती-बिलखती बुढ़िया का वीडियो वायरल
