पहाड़ों पर घूमने का अपना ही अलग मजा होता है. घुमावदार सड़कें, चारों तरफ ऊंचे पहाड़ और रास्ते में मिलने वाले अनजान लोग सफर को और यादगार बना देते हैं. अक्सर ऐसी जगह पर घुमने के लिए लोग ऐसी गाड़ियां चुनते हैं जो ख़राब रास्तों पर आसानी से चल सकें. लेकिन स्पीती की पहाड़ियों से सामने आए इस वीडियो में सफर का अंदाज ही कुछ ऐसा है, जिसे देखकर आप भी एक बार जरूर सोचेंगे कि आखिर ये लोग किस चीज से सफर कर रहे हैं.
आमतौर पर ऐसी ऊंची और मुश्किल सड़कों पर लोग बाइक या कार से घूमते दिखाई देते हैं, लेकिन यहां दो विदेशी टूरिस्ट बजाज ऑटो लेकर ही निकल पड़े. इसी दौरान ताबो से काजा की तरफ जा रहे एक भारतीय ट्रैवलर की नजर उन पर पड़ती है और वह उनसे बातचीत करने के लिए रुक जाता है.
स्पीती में ऑटो लेकर घूम रहे थे दो विदेशी
वायरल वीडियो में स्पीती की पहाड़ियों के बीच दो विदेशी टूरिस्ट बजाज ऑटो से सफर करते नजर आ रहे हैं. दोनों इंग्लैंड से आए हैं और ऊंचाई वाले इस इलाके के मुश्किल रास्तों पर ऑटो से अपना सफर कर रहे हैं. पहाड़ी रास्तों पर ऑटो को इस तरह चलते देखना अपने आप में काफी अलग नजारा है. इसी वजह से रास्ते से गुजर रहे भारतीय ट्रैवलर का भी ध्यान उनकी तरफ चला गया और उन्होंने दोनों से बातचीत करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी पलटी, शीशे से बाहर निकल आया युवक; वीडियो वायरल
ताबो से काजा जाते समय अचानक हुई मुलाकात
वीडियो शेयर करने वाले भारतीय ट्रैवलर के मुताबिक, वह ताबो से काजा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात इन दोनों विदेशी यात्रियों से हो गई. उन्होंने दोनों को रोका और उनके सफर के बारे में बातचीत की. कुछ देर की बातचीत में पता चला कि दोनों इंग्लैंड से आए हैं और स्पीती के मुश्किल रास्तों पर ऑटो से घूम रहे हैं. वीडियो में भारतीय ट्रैवलर उनके पास जाता है और उनसे इनकी जानकारी पूछता है और देखते ही देखते दोनों के बिच में बातचीत शुरू हो जाती है. रास्ते के बीच हुई यह छोटी सी मुलाकात ही इस वीडियो की सबसे खास बात बन गई.
ये सफर तो अलग लेवल का है
स्पीती जैसे पहाड़ी इलाके में ऑटो से घूमते इन विदेशी टूरिस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं. किसी को उनका सफर मजेदार लग रहा है तो किसी को यह पूरा ट्रिप किसी एडवेंचर से कम नहीं लग रहा. यकीन नहीं हो रहा ऐसे रास्ते पर ऑटो से सफर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा की आखिर जिस रास्ते पर बाइक और कार से सफर करना भी कई जगह चुनौती भरा हो सकता है, वहां दो विदेशी ऑटो लेकर घूम रहे हैं. एक ने सवाल उठाते हुए कहा क्या ये सच है ? यही बात इस वीडियो को लोगों के लिए इतना दिलचस्प बना रही है.
यह भी पढ़ें : सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
