Headlines

महंगा तेल, कमजोर रुपया और त्योहारों का खर्च, क्या अक्टूबर में बिगड़ेगा आम आदमी का बजट?


Prediction 2026: अक्टूबर में बाजार बंद नहीं होगा, न खरीदारी रुकेगी. असली परेशानी यह होगी कि कमाई आते ही उसका बड़ा हिस्सा राशन, ईंधन, यात्रा, EMI और त्योहारों की खरीदारी में निकल जाएग. अक्टूबर का महीना आम आदमी के लिए संघर्ष से भरा साबित होने जा रहा है, क्योंकि भारत की कुंडली में 12-16 और 23-29 अक्टूबर के बीच रुपये, महंगाई तथा घरेलू खर्च पर दबाव बढ़ने के ठोस संकेत मिल रहे हैं.

धन भाव मजबूत, फिर बचत पर संकट क्यों?

भारत की वृषभ लग्न की कुंडली में दूसरा भाव मिथुन राशि का है. यह सरकारी खजाना, मुद्रा, लोगों की बचत और खरीदने की क्षमता बताता है. यहां मंगल बैठा है. मंगल सप्तम और द्वादश भाव का स्वामी है, इसलिए विदेशी व्यापार, आयात और बाहरी संकट का असर सीधे देश के धन पर पड़ता है.

मंगल का षड्बल 7.20 रूप है, यानी वह परिणाम देने में सक्षम है. लेकिन दूसरे भाव का स्वामी बुध 6.80 रूप पर है, जो उसकी 7 रूप की आवश्यक शक्ति से थोड़ा कम है. साफ अर्थ है, बाहरी आर्थिक झटका तेजी से आएगा, लेकिन उसे संभालने वाली व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर पड़ सकती है.

सर्वाष्टकवर्ग में दूसरे भाव की मिथुन राशि को केवल 19 बिंदु मिले हैं, जबकि आय के ग्यारहवें भाव मीन को 35 बिंदु प्राप्त हैं. इसका मतलब कमाई और निर्यात पूरी तरह नहीं टूटेंगे, लेकिन उस कमाई को बचाकर रखना कठिन होगा.

मंगल-राहु दशा क्या बता रही है?

भारत पर इस समय मंगल महादशा में राहु की अंतर्दशा चल रही है. मंगल द्वादशेश होकर धन भाव में है और राहु जन्म लग्न में बैठा है. यह मेल विदेशी मुद्रा, आयात बिल, तेल और अचानक आर्थिक फैसलों में उतार-चढ़ाव बढ़ाता है.

लगभग मध्य अक्टूबर तक केतु प्रत्यंतर और इसके बाद शुक्र प्रत्यंतर प्रभावी होगा. केतु अनिश्चितता पैदा करता है, जबकि शुक्र वाहन, सोना, कपड़े और त्योहारों की खरीदारी से जुड़ा है. इसलिए महीने के दूसरे हिस्से में खर्च का केंद्र सीधे उपभोक्ता बाजार बन सकता है.

वर्षकुंडली में धन और खर्च का सीधा संबंध

2026 की सिंह लग्न वर्षकुंडली में दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी बुध 15 अंश कर्क में है. उच्च का गुरु 15 अंश 47 कला पर उसके बेहद करीब बैठा है. दोनों के बीच केवल लगभग 43 कला का अंतर है. ताजिक पद्धति में यह बुध-गुरु का प्रबल इत्तशाल है.

यह योग सरकार को महंगाई रोकने, रुपये को संभालने या बाजार को राहत देने की क्षमता देता है. लेकिन दोनों ग्रह द्वादश भाव में हैं. इसलिए राहत मुफ्त नहीं होगी. सरकार को टैक्स घटाने, सब्सिडी बढ़ाने, डॉलर बेचने या फिर आयात व्यवस्था बदलने पर खर्च करना पड़ सकता है.

वर्षकुंडली में शुक्र दूसरे भाव में नीच का है और अष्टम भाव का शनि उससे ताजिक विरोध संबंध बना रहा है. यह स्थिति त्योहारों के समय वाहन, आभूषण, यात्रा और सुविधाओं की खरीद को कर्ज अथवा EMI से जोड़ सकती है.

कौन-सी तारीख पर क्या असर हो सकता है?

9 अक्टूबर से गुरु की मुद्दा दशा: सरकार की ओर से राहत या हस्तक्षेप संभव, लेकिन सरकारी खर्च बढ़ेगा.

  • 12 अक्टूबर के आसपास: मंगल जन्मकालीन बुध के 13 अंश 41 कला पर पहुंचेगा. रुपये में कमजोरी आई तो तेल आयात महंगा होगा. शेयर बाजार, बैंकिंग शेयर और तेल कंपनियों में तेज हलचल हो सकती है.
  • 16 अक्टूबर के आसपास: गुरु जन्मकालीन सूर्य पर आएगा. केंद्र सरकार पेट्रोलियम टैक्स, आयात शुल्क, खाद्य भंडार या महंगाई नियंत्रण से जुड़ा फैसला ले सकती है.
  • 23 से 29 अक्टूबर: गुरु में बुध की अंतर्मुद्दा चलेगी. 24 अक्टूबर को मंगल जन्मकालीन शनि और 28-29 अक्टूबर को शुक्र को सक्रिय करेगा. वाहन, सोना, हवाई टिकट, बिजली और माल ढुलाई पर खर्च बढ़ सकता है. ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग या बिलिंग में अस्थायी परेशानी भी संभव है.

अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 5.95 प्रतिशत पहुंच चुकी है. सितंबर में रुपया 95.59 प्रति डॉलर के आसपास और ब्रेंट तेल लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल रहा. 

भारत की कुंडली बेकाबू महंगाई या आर्थिक संकट की पुष्टि तो नहीं करती है. वर्षकुंडली का योगकारक मंगल लाभ भाव में है और ग्यारहवें भाव का सर्वाष्टकवर्ग मजबूत है. इसलिए सरकार स्थिति संभाल सकती है.

सबसे बड़ी बात ये है कि कमाई बनी रहेगी, लेकिन बचत घटेगी. अक्टूबर 2026 में राहत संभव है, पर उसका असर तुरंत घर के बजट पर दिखाई नहीं देगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *