Headlines

पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?


भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार (17 अप्रैल) की रात बताया कि उनके एक विमान से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाई अड्डे का रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. बयान में आगे कहा गया कि रनवे के सुचारू संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं.

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है. विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है.’’ बयान में आगे कहा, ‘‘रनवे को जल्द से जल्द चालू करने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं.’’ 

विमान से जुड़ी घटना पर पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग हुई, लेकिन उन्होंने इससे अधिक कोई अन्य जानकारी नहीं दी. पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार रात लगभग लगभग 10:25 बजे एक लड़ाकू विमान में उतरते समय खराबी आ गई, जिसके कारण रनवे ब्लॉक हो गया.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना एटीसी के अनुसार, रनवे पर स्थिति ठीक करने और सामान्य परिचालन बहाल करने में चार-पांच घंटे लगेंगे.’’ उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे संचालन के निलंबन की पुष्टि की. 

परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं- उड्डयन मंत्री 
उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुक्र है, विमान का चालक दल सुरक्षित है और नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. विमानन कंपनियों को सूचित कर दिया गया है और रनवे पर सामान्य परिचालन बहाल होने में लगभग पांच घंटे लग सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए मैं हवाई अड्डे के निदेशक और वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं.’’ 

ये भी पढ़ें

‘अंतरात्मा की आवाज और महिलाओं के हक से खिलवाड़…’, अपील करते रहे PM और विपक्ष ने कर दिया खेल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *