Horse At ATM Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार कोई इंसान अजीब हरकत करके इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर लेता है, तो कभी जानवर भी ऐसी हरकतें कर जाते हैं कि लोग देखते ही रह जाते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला और मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़ा सीधे बैंक के एटीएम तक पहुंच जाता है और एटीएम के अंदर घुसने के लिए गेट पर ही हंगामा शुरू कर देता है. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. वहीं इंटरनेट पर यूजर्स इस पर जमकर मजे लेते हुए भी दिखाई देते हैं.
क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा एसबीआई के एटीएम के बाहर खड़ा है और गेट को जोर-जोर से धक्का मार रहा है. बताया जा रहा है कि गेट नहीं खुलने पर घोड़ा काफी देर तक वही हंगामा मचाता रहा. वहीं आसपास मौजूद लोग भी यह नजारा देखकर दंग रह गए. स्थानीय लोगों के अनुसार घोड़ा काफी देर तक इलाके में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि मौके पर मौजूद एक युवक ने समझदारी दिखाते हुए एटीएम का शटर गिरा दिया. जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया. यह वीडियो झांसी का बताया जा रहा है. वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि यह घोड़े किसी स्थानीय युवक के थे, जो रात के समय खुले में घूम रहे थे और इसी दौरान या अजीब घटना सामने आई और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.
#Jhansi में घोड़े ने #ATM पर क्यों किया हंगामा? pic.twitter.com/WNTNLPKN4P
— Sambhava (@isambhava) April 17, 2026
इंटरनेट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया. लोग इस घटना को लेकर कई तरह के मजाकिया अंदाज में भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया लगता है घोड़े का भी अकाउंट एसबीआई बैंक में है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कैश खत्म हो गया होगा, इसलिए खुद ही निकालने पहुंच गया. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है एटीएम मशीन भी सोच रही होगी, यह नया कस्टमर कहां से आ गया. एक और यूजर कमेंट करता है घोड़ा बी लाइक- आज तो पैसे निकाल कर ही जाऊंगा. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा यही तो एटीएम का असली हॉर्स पावर है.
ये भी पढ़ें-Viral Video: THAR की छत पर भरपूर नशे में बैठी थीं छोरियां, ड्राइवर ने दिखाया स्टंट तो रात में दिखे सूरज चाचू
