‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता 39 साल की हो गई हैं. उन्होंने 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. बर्थडे पर मुनमुन दत्ता बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
मुनमुन दत्ता ने पैपराजी को पोज दिए. इस दौरान वो व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. उन्होंने मिनी ड्रेस पहनी थी. ड्रेस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी. मुनमुन ने स्लीक हेयरबन बनाया था. वहीं लाइट मेकअप किया था. उन्होंने लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी. मुनमुन पूरे लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. फैंस उनकी फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं. मुनमुन ने पैपराजी को पोज दिए और उनके साथ बातचीत भी की.
इस शो से मिला मुनमुन को नेम-फेम
मुनमुन की बात करें तो वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लिए जाना जाता है. इस शो में वो बबीता जी के रोल में हैं. मुनमुन को इस रोल के लिए जाना जाता है. शो में वो कृष्णन अय्यर की पत्नी बनी हैं. शो में उनका कैरेक्टर काफी मॉडर्न और ग्लैमरस है. वहीं जेठालाल को बबीता जी संग फ्लर्ट करते हुए भी देखा जाता है.
मुनमुन दत्ता को दुनिया घूमने का शौक है. उनके इंस्टाग्राम पर 8.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मुनमुन दत्ता ने 2004 में शो ‘हम सब बाराती’ से करियर की शुरुआत की थी. इस शो में वो मीठी के किरदार में थीं. इसके बाद 2008 में उन्होंने शो तारक मेहता में एंट्री ली और तब से वो अभी तक इस शो का हिस्सा हैं. इसके बाद वो किसी और शो में नहीं दिखीं. उन्होंने बिग बॉस 15, द खतरा शो, कौन बनेगा करोड़पति 13, इंडियन आइडल 10 जैसे शो में गेस्ट के तौर पर एंट्री ली. मुनमुन ने 2006 में फिल्म ‘हॉलीडे’ में भी काम किया था. इसके अलावा वो कुछ म्यूजिक वीडियोज भी कर चुकी हैं.
