Headlines

शिंदे गुट का निशाना, ‘उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना…’


एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत जल्द ये दोनों अभिजीत दीपके को अपना ‘आराध्य देवता’ बना लेंगे. अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर हैं. दरअसल, सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई की शिवाजी पार्क में SIR विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. सीजेपी के इस प्रदर्शन को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने समर्थन देने का ऐलान किया. इसी पर शिवसेना ने ठाकरे ब्रदर्स पर निशाना साधा.

शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “जिस तरीक़े से उद्धव ठाकरे  और राज ठाकरे की पार्टियां पुन: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होने जा रही हैं, उससे साफ़ है, ये दोनों भाई कॉकरोच पार्टी के पक्के पिछलग्गू हो गए हैं.बहुत जल्दी ये दोनों दीपके को अपना आराध्य देवता बना लेंगे और आख़िर में अपनी पार्टियाँ उसकी पार्टी में समाहित कर देंगे. जय महाराष्ट्र!” 

इस बीच सीजेपी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “2nd October, Mumbai. 4 PM | Shivaji Park , Gate No. 6.” हालांकि, ये बता दें कि मुंबई पुलिस ने सीजेपी को शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है.

SIR विवाद पर क्या है शिवसेना का रुख?

SIR विवाद पर शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “तीनों चुनाव आयुक्तों की तरफ से जारी प्रेस नोट के बाद झूठ का गुब्बारा फट चुका है. गुब्बारे में से हवा निकल चुकी है. जब विस्तार से स्पष्टीकरण तीनों चुनाव आयुक्तों ने दे दिया तो फिर काहे का आंदोलन? जब तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा होता है. जब हारते हैं तो चुनाव आयोग बुरा होता है.”

इसके आगे उन्होंने कहा, “इनकी आदत है कि जब हारते हैं तो चुनाव आयोग को गाली देते हैं. जब जीतते हैं तो तब चुनाव आयोग अच्छा होता है. चुनाव आयोग को तो छोड़िए ये लोग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी आरोप लगाते हैं. ये लोग विरोध करेंगे क्योंकि इनके पास अभी कोई काम नहीं है. ये फेक नैरेटिव फैलाना और सरकार को बदनाम करना ही उनका एक सूत्रीय कार्यक्रम है. राहुल गांधी देश में भी बदनामी करते हैं और विदेश में भी जाकर अपने देश की बदनामी करते हैं. ये उनका हथकंडा बन चुका है. लेकिन पब्लिक सब जानती है.”

मुंबई में भारी बारिश, हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *