Headlines

अंदर ATM तोड़ रहे थे चोर, बाहर पहुंच गई पुलिस, फिर हुई तुड़ाई


सोशल मीडिया पर एक बवाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ चोर रात के 2 बजे एटीएम काटने के लिए एटीएम रूम में घुस गए और उन्होंने शटर गिरा दिया. शक होने पर बैंक स्टाफ ने तुरंत पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस आकर एटीएम के बाहर खड़ी हो गई. अब नजारा देखने लायक है, अंदर चोर है और बाहर पुलिस खड़ी है. चोरों की धड़कनें बढ़ते हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है जहां पुलिस ने शटर उठाकर उनकी ऐसी तुड़ाई की कि आज के बाद शायद ही कभी एटीएम तोड़ने का ख्याल उन्हें आए.

एटीएम लूटने बैंक में घुसे लुटेरे, पीछे से आ गई पुलिस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग और पुलिस वाले एक एटीएम के बाहर खड़े हैं. समय रात के 2 बजे हैं और पुलिस की गाड़ी का सायरन बज रहा है. पहले तो लगता है कि बैंक में कोई चोरी हुई है लेकिन असली वजह यह है कि पुलिस जिस एटीएम के बाहर खड़ी है उस एटीएम में दो चोर घुस हुए हैं जिन्हें बैंक कर्मचारियों ने अंदर बंद कर दिया है. यह चोर एटीएम तोड़कर उसमें भरा पैसा चुराने की फिराक में थे लेकिन बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से ऐसा होने से रह गया.

शटर उठा पुलिस ने जमकर की कुटाई

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस शटर को खोलकर अंदर घुसती है और अंदर का नजारा देखकर हैरान रह जाती है. अंदर दो नकाबपोश लुटेरे खड़े हैं जिनके पास सारे औजार हैं और उन्होंने एटीएमस को लगभग खोल भी दिया है. पुलिस जैसे ही यह सब देखती है वैसे ही दोनों लुटेरों पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाने शुरू कर देती है. पुलिस लुटेरों को कभी लट्ठ मारती है तो कभी उनकी तुड़ाई करती है. इसके बाद दोनों लुटेरों को पुलिस अपने साथ ले जाती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स बैंक कर्मियों और पुलिस वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, गैर जमानती धाराओं में दर्ज हो केस

वीडियो को bankernilanjana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ब्रांच के स्टाफ को सलाम है. एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनकी इतनी तुड़ाई करो कि एटीएम देखते ही इनकी आत्मा कांप उठे.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *