- स्थिति पेंडिंग होने पर तुरंत ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करें।
आज सितंबर महीने का आखिर दिन है और कल से अक्टूबर महीने की शुरुआत होने वाली है और हर महीने की शुरुआत कई सारे बदलाव लेकर आती है और इन्हीं बदलावों में से एक एलपीजी के नियमों में भी होने वाला है. अगर आपके घर पर भी खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है तो जाने लें, कल यानी 1 अक्टूबर से जिन एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं करवाई होगी, उनको सब्सिडी का लाभ मिलना रुक सकता है.
दरअसल, जिन ग्राहकों को एलपीजी सिलेंजर पर सब्सिडी का लाभ मिलता है उनके लिए 30 सितंबर यानी आज ई-केवाईसी करवाने के लिए आखिरी मौका है और कल से जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई होगी उनको सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें बाजार के रेट पर सिलेंडर खरीदना होगा. इसलिए अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आज करवा लें और अगर ई-केवाईसी करवा ली है तो एक बार स्टेटस जरूर चेक करें.
स्टेटस चेक करना है जरूरी
सबसे जरूरी बात तो यह है कि कई बार लोग ई-केवाईसी तो करवा लेते हैं, लेकिन स्टेटस चेक नहीं करते तो ऐसे में कई बार तकनीकी दिक्कतों या Verification Pending होने की वजह से प्रोसेस पूरा नहीं दिखता. इसलिए आज ही चेक स्टेटस चेक कर लें. अब जानते हैं कि कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?
Indane ग्राहक कैसे चेक करें स्टेटस?
अगर आपके पास Indane का कनेक्शन है तो आप आसानी से Indianoil ONE मोबाइल ऐप के जरिए अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले ऐप को डाउनलोड करें और लॉगिन करें.
- फिर होम पेज पर Menu का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर जाएं.
- अब आपको My Profile का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
- अब आपको यहां पर Re-KYC स्टेटस दिखाई देगा.
- अगर वहां पर केवाईसी स्टेटस Valid लिखा है तो आपकी ई-केवाईसी पूरी है.
HP गैस वाले चेक करें स्टेटस
- अगर HP गैस का कनेक्शन है तो आप ई-केवाईसी का स्टेटस myhpgas.in वेबसाइट पर देख सकते हैं.
- इसके लिए पहले वेबसाइट पर जाएं और अकाउंट साइन इन करें.
- लॉगिन होने के बाद और Consmer Details देखें.
- अब आपको KYC Status का ऑप्शन दिखाई देगा.
- इस पर क्लिक करते ही आपको पता चलेगा कि आपको केवाईसी Pending है या Approved.
Bharat Gas वाले चेक करें स्टेटस
- अगर भारत गैस का कनेक्शन है तो आप ebharatgas.com पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं.
- इसके बाद आप Check KYC Status पर जाकर ई-केवाईसी का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- अगर आपको वहां पर आधार नंबर Linked और KYC Verified दिखाई देता है तो प्रोसेस पूरा है.
स्टेटस पेडिंग दिखने पर करें ये काम
अगर स्टेटस पेडिंग दिखाई दे रहा है तो तुरंत ई-केवाईसी पूरी कर लें और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं.
नमो भारत ट्रेन के लिए लॉन्च हुआ ‘ट्रिप पास’, बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म
