सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जो गुजरात के गिर से सामने आया है. वीडियो में जंगल के बीच बने एक फार्म हाउस की छत पर शेरों का झुंड आराम फरमाता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. फार्म हाउस का मालिक जब सुबह अपने फार्म पहुंचा तो छत का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. आमतौर पर छत पर बंदर या चहचहाती चिड़िया होती है लेकिन इस बार छत पर साक्षात यमराज बैठे हुए थे.
फार्म हाउस की छत पर बैठे दिखे शेर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो गिर सोमनाथ से सामने आया है. यहां भारी बारिश के बीच झुडवडली गांव में एक फार्महाउस की छत पर शेर, तीन शेरनियां और दो शावक दिखाई दिए. फार्महाउस मालिक ने इस अनोखे नजारे का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. छत पर एक साथ छह शेरों को देखकर ग्रामीणों में चिंता फैल गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
नजारा देख ग्रामीणों की फूल गई सांसे
बताया जा रहा है कि फार्म हाउस का मालिक जब सुबह फार्म हाउस पर पहुंचा तो नजारा और दिनों की तरह सामान्य नहीं था बल्कि वहां शेरों का झुंड आराम फरमा रहा था. वो तो गनीमत रही कि बगैर देखे कोई छत पर नहीं चढ़ा वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी. गिर में ऐसा नजारा दिखना आम है. सोशल मीडिया पर आए दिन गिर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के घरों में शेरों का आना जाना लगा रहता है. जिसे लेकर कई बार प्रशासन को कहा भी गया है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, शेर निडर है और कहीं भी आकर बैठ सकता है
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये नजारा सामने से देखने वालों की तो हालत खराब हो गई होगी. एक और यूजर ने लिखा…शेरों का अंदाज ही अलग है, निडर होकर कहीं भी बैठ जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जंगल का राजा है, जंगल में ही तो आएगा.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
