Headlines

30 days प्लान वाले रिचार्ज पर ट्रोल हो रही टेलीकॉम कंपनियां, क्या है वजह?


देश में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी असंतोष देखा जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार टेलीकॉम कंपनियों की नई मूल्य नीति और नियामक संस्था TRAI के रुख की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. बिना किसी पूर्व सूचना के दामों में किए गए इस इजाफे के बाद से ही इंटरनेट पर आम जनता का विरोध तेज हो गया है.

हालिया बदलावों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों ने 28 दिनों की वैधता वाले बेसिक प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाकर 349 प्रतिमाह कर दी है. इसी तरह, 30 दिनों की वैधता वाले प्लान के लिए अब उपभोक्ताओं को 379 प्रतिमाह का भुगतान करना पड़ रहा है. इन नई दरों के लागू होने से आम परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ा है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी है. 

TRAI के नए नियम और प्लान की कीमतों का बढ़ना

सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इस बढ़ती कीमतों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच TRAI के नए नियमों का कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन ((13वां संशोधन), 2026 अधिसूचित किया है. इस नए नियम के तहत, सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए अब डेटा बंडलों के बिना विशेष रूप से केवल Voice-and-SMS-only वाले रिचार्ज प्लान पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही कंपनियों को 30 दिन या उससे कम की वैधता वाले ऐसे प्लान लाने के निर्देश दिए गए हैं जो हर महीने एक ही निश्चित तारीख को रिन्यू हो सकें.

विशेषज्ञों का मानना है कि नियामक संस्था के इसी नए आदेश के कारण टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर बड़ा दबाव बना है. कंपनियों को अब उन उपभोक्ताओं के लिए भी कम कीमत वाले अलग वाउचर बनाने पड़ रहे हैं जो इंटरनेट डेटा का उपयोग नहीं करते हैं. इसी नए नियम के लागू होने के दबाव और Revenue को संतुलित करने के चक्कर में कंपनियों ने मौजूदा डेटा और कॉलिंग वाले  प्रीपेड प्लान्स जैसे 349 और 379 वाले प्लान्स की दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा.

यह भी पढ़ें: नेपाल में पलभर में धंस गया पहाड़, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग: वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

मोबाइल रीचार्ज के इन नए दामों ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. रुचिरा वाघानी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 28 दिन का रिचार्ज 349 और 30 दिन का 379 में मिलना खुलेआम लूट है, जिसे रोकने में TRAI नाकाम साबित हो रही हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि 30 दिन वाला प्लान प्रतिदिन के हिसाब से 28 दिन वाले प्लान से भी 1.4% ज्यादा महंगा पड़ रहा है, इसलिए सुधारों के नाम पर बढ़ती कीमतों को थोपना बंद किया जाना चाहिए. 

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने तीखा तंज कसते हुए लिखा कि देश में कुछ विभाग सिर्फ मजाक बनकर रह गए हैं, जिन पर कंपनियों की मनमानी रोकने की कोई जिम्मेदारी नहीं दिखती. इंटरनेट पर वायरल हो रहे ये कमेंट्स साफ दर्शाते हैं कि रिचार्ज की इन नई दरों से देश का आम मोबाइल यूजर खुद को पूरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहा है.

यह भी पढ़ें: IT कंपनी छोड़ बेंगलुरु में रिक्शा चला रही महिला, भावुक कर देगी वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *