Headlines

धनराज नथवानी पर बसपा के ‘आखिरी सांसद’ बोले- बहन जी ने…


उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार घोषित किया. आज (बुधवार, 30 सितंबर) को धनराज नथवानी ने अपना नामांकन भर दिया. इसके बाद से यूपी की सियासत तेज हो गई है. बीजेपी लगातार सपा पर हमलावर है और अब मायावती के इकलौते सांसद रामजी गौतम की भी प्रतिक्रिया आई है.

बसपा सांसद रामजी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मायावती की तारीफ की और सपा पर तंज कसा. रामजी गौमत ने लिखा कि मायावती ने हमेशा गरीब बहुजन समाज के लोगों को राज्यसभा और विधान परिषद भेजा. कभी भी उद्योगपतियों के इशारे पर काम नहीं किया, न ही कभी धन्ना सेठों से चंदा लिया. उन्होंने काह कि हमें मायावती पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

‘हमें बहनजी पर गर्व है’

रामजी गौतम ने लिखा, “मुझे गर्व है कि मैं BSP का कार्यकर्ता हूं और मायावती के निर्देशन में मिशन और मूवमेंट के सिपाही की तरह काम कर रहा हूं. बहनजी ने हमेशा बहुजन समाज के हित के बारे में ही सोचा है और यही कारण रहा है कि जब भी मौका मिला तब गरीब बहुजन समाज के लोगों को राज्यसभा में सांसद और विधान परिषद में एमएलसी बनाने का काम किया. कभी भी उद्योगपतियों के इशारे पर या उद्योगपतियों को राज्यसभा में सांसद बनाकर नहीं भेजा. ना ही कभी धन्ना सेठों से चंदा लिया. हमें बहनजी पर गर्व है.”

जानकारी के लिए बता दें कि निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 16 अक्टूबर को सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन वोटों की गिनती की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: ‘धनपति के नाम का ऐलान तो…’, धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाने पर राजभर का सपा पर तंज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *