Headlines

BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास


उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर नामांकन शुरू हो गए हैं. समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान एक सियासी हलचल बढ़ा देने वाली वीडियो सामने आई है. वीडियो में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अखिलेश यादव से मिलने जाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भी सफाई दी है.

दरअसल अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी का नामांकन करने विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान एक तस्वीर और वीडियो सामने आई. जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी और सपा विधायक नजर आ रहे हैं. 

इनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी हैं. योगी सरकार के मंत्री और अखिलेश यादव की फोटो एक फ्रेम में कैद होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

‘धनपति के नाम का ऐलान तो…’, धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाने पर राजभर का सपा पर तंज

विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे अखिलेश 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे. इसी दौरान राकेश सचान भी वहां पहुंच गए. उनकी अखिलेश यादव के साथ तस्वीर सामने आने के बाद इसे राज्यसभा चुनाव के सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जाने लगा. 

अखिलेश यादव ने दी सफाई 

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान के साथ अखिलेश यादव की फोटो वायरल हो जाने के बाद जब उनसे इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात हुई है. इसका मतलब यह नहीं है कि वो भी पार्टी में आ जाएंगे. अभी सब कुछ बदल रहा है. अब जनता यह सरकार बदलेगी.

यूपी चुनाव: सपा ने अपने लिए चुन लीं 350 सीटें! अब कांग्रेस का क्या होगा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *