Headlines

आशुतोष रांका बोले, ‘ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ…’


कॉकरोच जनता पार्टी का सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई में विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है. इस बीच आशुतोष रांका ने लोगों से कहा है कि सीजेपी का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ मुंबई के शिवाजी पार्क में ही तय किया गया है. उन्होंने बाद में दूसरे शहरों में भी इस तरह का प्रदर्शन करने की बात कही. 

CJP के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”यह CJP के बारे में ऑनलाइन फैल रहे कई मैसेज के संबंध में है. कृपया ध्यान दें कि सीजेपी का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ मुंबई के शिवाजी पार्क में ही तय किया गया है. हम आने वाले समय में अलग-अलग शहरों को भी कवर करेंगे, जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.”

‘सरकार के खिलाफ वोट का अधिकार छीना जा रहा, इसका विरोध करें’

इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से एक बार फिर सरकार और पुलिस से लेकर न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए. सीजेपी ने लिखा, ”सड़कें मांगो, तो मंत्री से थप्पड़ खाओ. अदालत में जाओ, तो ‘कॉकरोच’ बोलेंगे. सड़कों पर उतरो, तो लाठीचार्ज का सामना करना होगा. लेकिन एक विकल्प हमेशा बचा रहता था, वो सरकार के खिलाफ वोट करना. अब वह भी छीना जा रहा है. इसका विरोध करें और लोकतंत्र को बचाएं.”

क्या पुलिस से मिली है सीजेपी के प्रदर्शन की इजाजत?

इससे पहले 29 सितंबर को सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज और मुंबई कोऑर्डिनेटर प्रणय अहीरे ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही थी, हालांकि स्थानीय निवासियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध किया है. पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है. 

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ”पूरे देश को पता है कि यह विरोध प्रदर्शन क्यों और किन वजहों से हो रहा है. सत्ता में बैठे लोगों ने ECI पर कब्जा कर लिया है और ईसीआई इस देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहा है, इसलिए हम ऐसे लोगों के खिलाफ खड़े हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ हैं.”

‘जरूरत हो तो घर जाकर करें सत्यापन’, SIR पर महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *