Headlines

‘बिग बॉस 20’: माही विज हुईं इमोशनल, कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन?


‘बिग बॉस 20’ में बुधवार के एपिसोड में लव और अरशिफा के बीच में टास्क को लेकर बहस देखने को मिली. वहीं यंग ये स्वीकार करते हैं उनकी वजह से घरवालों को राशन कम मिला है और वो माफी मांगते हैं.  वहीं कैप्टेंसी की दावेदारी पर उदिती खुश दिखीं. 

वहीं बिग बॉस कहते हैं कि घरवालों के रिव्यू के बेस्ड पर गुल्लू को दोबारा कैप्टन बनने का चांस मिल सकता है. हालांकि, ज्यादातर घरवाले गुल्लू के खिलाफ वोट देते हैं और उन्हें काला गुलाब देते हैं. हालांकि, टास्क के एंड में गुल्लू कैप्टेंसी की दावेदारी जीत जाते हैं. 

माही विज हुईं इमोशनल

माही विज को अरिशफा और उदिति से बात करते हुए देखा गया. इस दौरान माही ने बताया कि वो जब खाना खाती है तो मैरी हमेशा बीच में टोकती है. माही ने कहा कि मैरी, यंग से कह रही थी कि माही ने ग्रेवी ले ली है. ये कहते हुए माही इमोशनल हो जाती है. फिर उदिति और अरिशफा माही को शांत करवाती हैं. फिर माही कहती है कि उन्होंने कनिका को ये कहते हुए सुना था कि अपना हिस्सा लेने के बाद, बाकी बचा हुआ खाना बाद में बांटा जा सकता है. इस पर उदिति ने कहा कि कनिका हमेशा ऐसा ही करती है.

वहीं आम्रपाली अमन से कहती है कि पॉपकॉर्न टास्क में काजी ने उनके साथ जो किया, उसके लिए वो काजी को कभी भी माफ नहीं करेंगी. बाद में काजी अरिशफ़ा के साथ गलतफहमी दूर करते हैं. वहीं लव यंग से शिकायत करती हैं और कहती हैं वो इस दोस्ती में अकेलापन फील कर रही हैं. फिर यंग कहते हैं कि आज रियलिटी चेक मिला है. फिर लव और यंग एक-दूसरे से दूरी बनाने की बात करते हैं. वहीं रीति काजी और गुल्लू के लिए गाना गाती हैं.

शो का अगला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो में घर की फीमेल दावेदार मेल कंटेस्टेंट्स अपने हिसाब से सारे काम करवाएंगी और मेल कंटेस्टेंट्स को सारे काम करने होंगे. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *