Headlines

‘राहुल गांधी हिटलर के…’ इंडिया गठबंधन की बैठक पर भड़की BJP


बीजेपी ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधने को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जवाब दिया है. केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा धोखेबाज और अप्रामाणिक राजनेता करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि वह झूठ और गलत जानकारी के सहारे राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी न तो धर्मनिरपेक्षता के रक्षक हैं और न ही संविधान के. वह केवल अपने परिवार के हितों के रक्षक हैं.’

बीजेपी नेता चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशद्रोही कहना उनकी फर्जी और अप्रामाणिक राजनीति का चरम उदाहरण है, जिसका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (1 अक्टूबर 2026) को कहा कि नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑनलाइन फॉर्म-6 में अवैध रूप से बदलाव किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग में किसने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को यह बदलाव करने का निर्देश दिया और कंपनी में किस अधिकारी ने इसे मंजूरी दी.

राहुल गांधी की तुलना हिटलर के प्रचार मंत्री से की

इसी पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता चंद्रशेखर ने कहा, ‘राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे बड़े धोखेबाज हैं. वह एक अप्रामाणिक राजनेता हैं, जो किसी सकारात्मक एजेंडे के बिना झूठ और गलत सूचनाओं के सहारे राजनीति करते हैं. वह एडोल्फ हिटलर के प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स के सिद्धांत के जीवंत उदाहरण हैं. राहुल गांधी ने दावा किया था कि EVM को व्यवस्थित तरीके से हैक किया गया. यह गलत साबित हुआ. उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र की चोरी हो रही है. यह भी बार-बार गलत साबित हुआ, खासकर तब जब उनकी पार्टी चुनाव जीत रही थी.’

इंडिया गठबंधन की बैठक पर निशाना साधा

बीजेपी नेता ने कहा, ‘राहुल गांधी केरल के पूर्व सीएम पी विजयन को करप्ट बता रहे थे, लेकिन आज वे क्या कर रहे हैं. सबरीमाला के साथ और इससे जुड़े लूट को सजा दिलाने की बात की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. राहुल गांधी SIR और ज्ञानेश कुमार को बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं, लेकिन केरल के मंत्री SIR की तारीफ कर रहे हैं. राहुल गांधी केरलम में जिसे जेल भेजने की बात कर रहे थे, आज उनके साथ वड़ा पाव और चाय पी रहे हैं. यही इंडिया गठबंधन है.’ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *