Headlines

‘रामायण’ के आगे धनुष की ‘ओम’ का चला जादू, दमदार हुई शुरुआत, बनी 2026 की तमिल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर


धनुष और ममूटी की मच अवेटेड स्पाई एक्शन-थ्रिलर ‘ओम ऑपरेशन मोल’ आखिरकार 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रामायण के तूफान के आगे भी ‘ओम’ को दर्शकों से ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि धनुष स्टारर फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है? 

‘ओम’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग? 
‘ओम’ का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था और शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के बाद धनुष स्टारर इस फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए बड़ी संख्या में ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंची. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाल कर दिया और पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग की. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के पहले दिन 17.70 करोड़ का कलेक्शन किया. 
  • वहीं इसकी भारत में पहले दिन की ग्रॉस कमाई 20.55 करोड़ रुपये रही. 

साल 2026 की बनी तमिल की चौथी सबसे बड़ो ओपनिंग फिल्म
‘ओम’ ने पहले दिन एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल इसने ओपनिंग डे पर 17.70 करोड़ की कमाई कर  सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ (15.35 करोड़) को भी मात दे दी है. इसी के साथ ये साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही है..

ये हैं 2026 की कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग (नेट) वाली फिल्में

  • जेलर 2 – 59.7 करोड़
  • जना नायकन – 42.7 करोड़
  • सीन – 19.15 करोड़
  • ओम- 17.70 करोड़
  • विश्वनाथ एंड संस – 15.35 करोड़
  • पराशक्ति – 12.35 करोड़

‘ओम’ के बारे में
राजकुमार पेरियासामी द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘ओम’ में धनुष ‘पलानीवेल’ के किरदार में हैं. वह एक अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर हैं, जो लकड़हारा बनकर लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक गिरोह में शामिल हो जाते हैं. उनका मिशन इस आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करना और इस अवैध धंधे को चलाने वालों को बेनकाब करना है.

फिल्म में साई पल्लवी ने एएसपी नित्या रेड्डी का किरदार निभाया है, जबकि ममूटी ‘बर्मा कार्तिकेयन’ के रोल में हैं. वह एक ताकतवर राजनेता हैं, जो पर्दे के पीछे से इस तस्करी के धंधे को कंट्रोल करते हैं. श्रीलीला ने ‘रोजा’ का किरदार निभाया है. इसके अलावा, फिल्म की कास्ट में नसीरुद्दीन शाह, इंद्रन्स और संजय स्वरूप भी शामिल हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *