Headlines

एडवांस बुकिंग: ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ का धमाका, तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म धमाका कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े 5 बजे तक ओपनिंग डे पर ब्लॉक सीट के साथ 23.69 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 20.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के 6.48 लाख टिकट बिक गए हैं. फिल्म को 13,466 शोज मिल चुके हैं. वहीं फिल्म को 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिल गई है. फिल्म के 22 शोज सोल्ड आउट हो गए हैं.

इसी के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा इन 12 फिल्मों का रिकॉर्ड

1- वेलकम टू द जंगल- 19.4  करोड़  
2- भूत बंगला- 18.31 करोड़
3- द ओडिसी- 16.7 करोड़
4- राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ हिंदी
5- कॉकटेल 2- 14.1 करोड़
6- धमाल 4- 15.5 करोड़
7- है जवानी तो इश्क होना है- 8.65 करोड़ 
 8- इक्कीस- 7.28 करोड़
 9-अल्फा- 9.25 करोड़ 
 10- ओ रोमियो- 9.01 करोड़ 
11- मर्दानी 3- 4 करोड़ 
 12- पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़

ये भी पढ़ें- समंदर किनारे गर्लफ्रेंड सबा संग रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन ने कहा ये

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है. फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना भी होने वाले थे. लेकिन शूटिंग से एक हफ्ते पहले ही एक्टर ने फिल्म छोड़ दी थी. अजय की इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग डे पर 50 करोड़ तक का कलेक्शन करने की खबरें हैं. अगर फिल्म ऐसा करेगी तो ये अजय देवगन केे करियर की हाइएस्ट ओपनर बन जाएगी.

फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. फिल्म का जॉनर क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री और थ्रिलर है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *