Headlines

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- ‘बापू होते तो…’


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरा विपक्षी दल एकजुट है. शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया. आरजेडी सांसद मनोज झा सहित कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया. 

आरजेडी सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कहा, “इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा? आज क्या है? गांधी जयंती है. सरकार के लिए आईना देखने का वक्त है कि गांधी जयंती के दिन गांधी से कितना दूर, गोडसे के रास्ते पर आप देश को ले जा रहे हैं. अगर आज बापू होते, तो उन्हें शर्म आ रही होती कि किन लोगों के हाथ में सत्ता है.” 

मनोज झा ने कहा कुर्सी जाने का संकेत

मनोज झा ने कहा, “आपका डर इस बात को दिखाता है कि गांधी जयंती के दिन आपने सारे रास्ते बंद कर दिए… मेट्रो स्टेशन शटडाउन कर दिए. ये आपकी कुर्सी जाने का जो एक संकेत होता है, वो है. गांधी जयंती के दिन आप ये सब अंजाम दे रहे हैं.” 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह और नीरज के बीच सुलह कराएंगे ये केंद्रीय मंत्री, JDU का बड़ा फैसला

बीजेपी बोली- ‘जब ये चुनाव में हार…’

इस प्रदर्शन पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये बेवजह का प्रोटेस्ट है. इनके पास कोई काम नहीं है. कोई मुद्दा नहीं है. ये जानते हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतरीन काम कर रही है. जब ये चुनाव में हार जाते हैं, तो इनको लगता है कि अपने ऊपर जिम्मेदारी न लें, चुनाव आयोग पर थोप दें. 

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “चुनाव आयोग चुनाव कराता है. जब ये कर्नाटक में, तेलंगाना में, तमिलनाडु में, केरल में और हिमाचल में जीत जाते हैं, तब तो चुनाव आयोग ठीक रहता है. जब रायबरेली में जीत जाते हैं, वायनाड में प्रियंका गांधी जीत जाती हैं, तब चुनाव आयोग, EVM सब कुछ ठीक है. जब ये हार जाते हैं, तो चुनाव आयोग, EVM, SIR, ये सब खराब हो जाता है, इसलिए बेवजह के मुद्दे पर ये प्रदर्शन कर रहे हैं…” 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *