Headlines

Hustle season 5 के सेट पर लगी आग, बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स


मुंबई के फिल्मसिटी में सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 4 बजे शो पती पत्नी और पंगा के सेट पर अचानक आग लग गई. इसी दौरान पास के सेट पर ‘हसल सीजन 5’ के फिनाले की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी.

बादशाह समेत जान बचा कर भागे कंटेस्टेंट्स
सेट पर धुआं और जलने की तेज बदबू महसूस होते ही रैपर बादशाह, समर्थ जुरेल समेत शो के सभी कंटेस्टेंट्स और वहां मौजूद अन्य लोग तुरंत सेट से बाहर निकल गए.

जानकारी के मुताबिक, आग ज्यादा नहीं फैली, लेकिन दोनों सेट्स के बाहर लगाए गए टेंट आग की चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया.

आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद बादशाह समेत हसल सीजन 5 के अन्य कंटेस्टेंट्स दोबारा फिल्मसिटी पहुंचे और फिनाले की शूटिंग फिर से शुरू की गई.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *