Headlines

टैरो राशिफल 3 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बाहरी संपर्कों से लाभ, मेष के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य


Tarot Rashifal 3 October 2026: अक्तूबर महीने का यह पहला शनिवार सभी 12 राशियों के लिए बाहरी संपर्कों से लाभ, राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि, सुरक्षित कार्यशैली अपनाने और पारिवारिक रिश्तों में धैर्य साधने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज वृश्चिक राशि वालों को बाहरी संपर्कों से मुनाफा और तुला को रिस्क लेने से लाभ होगा तथा मेष के राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा, वहीं सिंह राशि के लोगों को शॉर्टकट से बचने और कन्या राशि वालों को धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. हालांकि, आज आप अपनी सेहत या फिर अपने किसी रिश्तेदार की खराब सेहत के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं. हालांकि, इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन घर गृहस्थी का वातावरण कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपको ससुराल पक्ष के लोगों के किसी बात को लेकर तनाव भी मिल सकता है. आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में दिन पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है. प्रेम संबंधों में कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशिवालों का फिलहाल, भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा. साथ ही आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं. झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में आज बाधा उपस्थित हो सकती है.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए फिलहाल, लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इसलिए आप चाहें को रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं दिखाई देंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होने वाला है. इसलिए आपको शॉपिंग करके सुख मिलेगा. किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है की दूसरों की बातों में न आएं. साथ ही कोशिश करें की अपनी समस्याओं पर ही ध्यान दें दूसरों की समस्याओं में पड़ने से आपको हानि हो सकती है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज परिवार और कार्यस्थल दोनों ही जगहों पर विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा. उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा. धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों का आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. साथ ही आपको सलाह है कि आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें.

अक्टूबर में शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, पितरों के साथ शनि देव की कृपा पाने के लिए क्या करें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *