- प्रधानमंत्री ने जीत पर बधाई दी, हॉकी लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी है. साथ ही, उन्होंने एशियाई खेलों में 4 दशकों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने को एक बेहद खास पल करार दिया है.
उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन स्किल्स और शानदान टीमवर्क का नतीजा है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2026 एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश में हॉकी की लोकप्रियता को और बढ़ाने में योगदान देगी.
महिला हॉकी टीम को PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक X प्लेटफॉर्म हैंडल से पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘यह भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही खास पल है! एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम की शानदार जीत से भारत के लोग बहुत खुश हैं. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चार दशक से ज्यादा समय के बाद एशियाई खेलों में प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल अपने नाम किया है.’
A very special moment for Indian Hockey!
The people of India are rejoicing in the success of the Women’s Hockey Team, who bring home the coveted Gold at the Asian Games and that too after over 4 decades. This is the result of outstanding skills and teamwork. Their determination…
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2026
उन्होंने कहा, ‘यह शानदार जीत की उत्कृष्ट स्किल्स और बेहतरीन टीमवर्क का नतीजा है. उनका दृढ़ संकलप भी बहुत ही प्रेरणादायक है. पूरी टीम को उसके आगामी कोशिशों के लिए मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं.’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह बेहद शानदार जीत पूरे देश में हॉकी की लोकप्रियता को और ज्यादा बढ़ाने में योगदान देगी.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से दी मात
2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 के चार दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में महिला हॉकी के फाइनल चीन की विरोधी टीम को 1-0 से पछाड़कर जीत हासिल की है. इसके साथ ही, भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस शानदार जीत की बदौलत 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
यह भी पढ़ेंः पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए…’
