Headlines

मालिक के ऑफिस पहुंचा कुत्ता, कार की छत पर करता रहा इंतजार; वीडियो वायरल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मालिक कुत्ते को प्यार से सहलाते वायरल वीडियो में दिखा.

जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों को पसंद आते हैं. खासकर कुत्तों की वफादारी, प्यार और अपने मालिक के प्रति लगाव से जुड़े वीडियो लोगों का ध्यान जल्दी खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इस बार भी वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी वजह थोड़ी अलग है. इसमें कुत्ते से जुड़ी ऐसी घटना दिखाई गई है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ इमोशनल भी कर दिया.

इस वीडियो दावा किया जा रहा है कि एक कुत्ता अपने मालिक को ढूंढते हुए करीब 24 किलोमीटर दूर उसके ऑफिस तक पहुंच गया. जब मालिक काम खत्म करके बाहर आया, तो उसका पालतू कुत्ता उसकी कार की छत पर बैठा उसका इंतजार करता मिला. इस पूरे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब शेयर किया जा रहा है. 

24 किलोमीटर का सफर तय कर ऑफिस पहुंचा कुत्ता

वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक शख्स जब काम खत्म करके अपने ऑफिस से बाहर निकला तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया. उसका कुत्ता वहां पहले से मौजूद था. बताया गया कि कुत्ता घर से ऑफिस तक करीब 24 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचा था. कुत्ता ऑफिस के बाहर खड़ी कार की छत पर बैठा हुआ था और अपने मालिक का इंतजार कर रहा था. सोशल मीडिया पर इसी दावे के साथ यह कहानी शेयर की गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

कार की छत पर बैठा दिखा डॉग

वीडियो में एक कुत्ता कार की छत पर लेटा हुआ नजर आता है. वीडियो बनाने वाला शख्स धीरे-धीरे उसके पास जाता है. जैसे ही वह कुत्ते के करीब पहुंचता है, डॉग उसकी तरफ देखने लगता है. इसके बाद शख्स भी उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरता दिखाई देता है. वीडियो इसी छोटे से पल के साथ खत्म हो जाता है. कुत्ते और शख्स के बीच दिखाई दे रहा यह अपनापन लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

यह भी पढ़ें – बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए प्यार भरे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने कुत्ते के प्रति प्यार जताते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए. कुछ लोगों ने इसे दिन की सबसे अच्छी कहानी बताया, जबकि एक यूजर ने लिखा कि हम शायद ऐसे जानवरों के लायक नहीं हैं, हालांकि सभी रिएक्शन एक जैसे नहीं थें. कुछ यूजर्स ने इस कहानी पर सवाल भी उठाए. एक कमेंट में इसे झूठी कहानी होने की आशंका भी जताई. 

यह भी पढ़ें – Reel बनाने का ऐसा क्रेज! ट्रेन के आगे पल्लू बांधकर महिला ने किया डांस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *