Headlines

Viral Video: हाथी का मुखौटा पहन बच्चों के लिए नाचे टीचर्स, वीडियो हुआ वायरल


स्कूल में अक्सर गंभीर और अनुशासन में रहने वाले टीचर्स जब बच्चों की खुशी के लिए खुद बच्चे बन जाएं, तो वह नजारा किसी का भी दिल जीत लेता है. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाल दिवस के मौके पर शिक्षकों ने अपने छात्रों के मनोरंजन के लिए अनोखा अंदाज अपनाया.

मामला बरेली के सेंट एंड्रयूज स्कूल का है. यहां चिल्ड्रन्स डे के खास अवसर पर स्कूल परिसर में सभी बच्चे जमीन पर चारों ओर बैठे हुए थे और बीच में उनके टीचर्स ने एक मजेदार प्रस्तुति देकर माहौल में चार चांद लगा दिए.

हाथी के मुखौटे पहनकर की एक्टिंग, तालियों और हंसी से गूंज उठा स्कूल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के कई टीचर्स अपने चेहरे पर हाथी के कट-आउट (मुखौटे) लगाकर मैदान में आते हैं और बच्चों के सबसे पसंदीदा गाने ‘एक मोटा हाथी’ पर मजेदार नाटक और डांस करने लगते हैं. अपने टीचर्स को इस अनोखे रूप में एक्टिंग करता देख वहां बैठे सभी बच्चे खुशी से झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं.

इस प्यारे वीडियो को स्कूल की ही एक टीचर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया है. अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग टीचर्स के इस समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार: ‘काश हमारे स्कूल में भी ऐसे टीचर्स होते’

इंटरनेट पर यह वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में टीचर्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं:

एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, “टीचर्स बच्चों की खुशी के लिए कितनी मेहनत करते हैं, यह वीडियो देखकर बचपन के दिन याद आ गए.”

दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस, ऐसा अनोखा अंदाज पहले कभी नहीं देखा. जो टीचर्स बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार देते हैं, उन्हें दिल से सलाम.” वहीं कई यूजर्स ने परफॉर्मेंस की शुरुआत करने वाले पहले टीचर की एनर्जी और एक्टिंग की खास तौर पर तारीफ की है.

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *