Headlines

‘निष्पक्ष चुनाव हुए तो 100 सीटों में सिमट जाएगी BJP’, सपा का बड़ा हमला


महोबा के समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और नगर अध्यक्ष रोशन अली ने आयोग पर चुनावों में धांधली और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक विरोध कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसके तहत आगामी 8 अक्टूबर को पुतला दहन और शहर में मार्च निकाला जाएगा.

महोबा में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा हमला बोला है. सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया गया कि वर्तमान चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और करोड़ों लोगों के वोट काटकर धांधली की गई है.

यूपी चुनाव: सीट शेयरिंग पर अनुप्रिया पटेल बोलीं, ‘गठबंधन के भीतर…’

‘चुनाव के गठन के लिए अपनाई जाए पारदर्शी प्रक्रिया’

सपा नेताओं ने मांग उठाई है कि चुनाव आयोग के गठन के लिए एक नई और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए. इसमें प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, विपक्ष के नेता और एक केंद्रीय मंत्री की सर्वसम्मति से ही आयोग का अध्यक्ष चुना जाए, ताकि आयोग निष्पक्षता से काम कर सके.

‘जिन राज्यों में बेईमानी से सरकार बनीं, वहां दोबारा हों चुनाव’

सपा नेताओं ने कहा कि जिन राज्यों में बेईमानी से सरकारें बनी हैं, वहां पुराने मतदाता सूची के आधार पर दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए. अखिलेश यादव के निर्देशानुसार महोबा सपा कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है. इसके तहत 8 अक्टूबर को महोबा में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा और शहर में विशाल मार्च निकाला जाएगा.

‘100 सीटों में सिमट जाएगी बीजेपी’

नगर अध्यक्ष रोशन अली ने कहा कि अगर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से कराए गए, तो भारतीय जनता पार्टी दहाई के आंकड़े में सिमट जाएगी और 100 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी. किसान, युवा, छात्र और मजदूर मौजूदा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हैं. सपा नेताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जनता इस बार बदलाव के मूड में है और 2027 में समाजवादी पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

‘सपा के प्लान-A में कांग्रेस, प्लान-B में ओवैसी’, BJP MLC का निशाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *