Headlines

‘ये हालत हो गई है?’ अभिजीत दीपके का जिक्र कर ऐसा क्यों बोले जावेद अख्तर


जाने-माने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस पोस्ट को पूरी तरह फेक करार दिया है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि दीपेक और CJP की आलोचना के लिए उनके नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं जावेद अख्तर, सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर फैला यह झूठा संदेश कि मैंने सीजेपी की आलोचना की है और अभिजीत दीपके को नीचा दिखाया है. यह पूरी तरह से फेक है. मुझे आश्चर्य है कि दीपके और CJP का विरोध करने वालों को मुझ जैसे व्यक्ति से विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है? ये हालत हो गई है? दुखद है.”

वायरल मैसेज में गलत दावा किया गया- जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा कि मैसेज में गलत दावा किया गया था कि उन्होंने CJP की आलोचना की और दीपके के बारे में अपमानजनक बातें कहीं. वायरल पोस्ट में अख्तर से जुड़ी राजनीतिक बातें बताई गईं. यह सफाई तब आई जब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में अख्तर के हवाले से दीपके और CJP के बारे में बातें कही गईं. एक पोस्ट में दावा किया गया कि अख्तर ने अभिजीत दीपके और CJP की असलियत सबके सामने ला दी है.

वायरल मैसेज में जावेद अख्तर के हवाले से क्या दावा?

वायरल पोस्ट में पटकथा लेखक जावेद अख्तर के हवाले से कहा गया कि अभिजीत दीपके दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘कठपुतली’ हैं और कॉकरोच जनता पार्टी बीजेपी के खिलाफ एजेंडा चला रही है. वायरल मैसेज में यह भी दावा किया गया कि CJP ने शुरू में NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में अपना ध्यान चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और बांग्लादेशी मुसलमानों की ओर मोड़ लिया. अख्तर ने साफ तौर पर ऐसी बातें कहने से इनकार किया है.

‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *