Headlines

UP: चौरीचौरा-अतरौलिया सीट पर NDA में घमासान! निषाद पार्टी और सुभासपा आमने-सामने


उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ अपने निशाने पर सपा-कांग्रेस और AIMIM-आजाद समाज पार्टी को लिये हुए है तो वहीं, उनके गठबंधन में शामिल सुभाष का और निषाद पार्टी भी आमने-सामने हो गई है. दोनों पार्टियों ही दो सीटों पर अपनी जातीय समीकरण का दावा करते हुए सीट की दावेदारी कर रही है. गोरखपुर की चौरीचौरा और आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट इसी सियासी खींचतान का केंद्र बनी हुई है. 

दोनों सीटों का जातीय गणित अलग-अलग है. चौरीचौरा में निषाद, दलित कुर्मी और ब्राह्मण मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, जबकि अतरौलिया में यादव मतदाता सबसे प्रभावशाली माने जाते हैं. यहां निषाद, राजभर, दलित और सवर्ण मतदाता भी चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में एनडीए के भीतर सीटों का बंटवारा आसान नहीं रहने वाला है.

चौरीचौरा सीट: निषाद पार्टी की मौजूदा सीट

गोरखपुर की चौरीचौरा विधानसभा सीट पर 2022 में निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद यहां से विधायक हैं. 2022 में एनडीए के सीट बंटवारे के तहत यह सीट निषाद पार्टी के खाते में गई थी और सरवन निषाद बीजेपी के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरे थे. उन्होंने सपा के कैप्टन बृजेश चंद्र लाल पासवान को 41,127 वोटों से हराया था.

अगर इस सीट पर पुराने जातीय समीकरण पर नजर डाले तो ये निषाद समाज के मतदाताओं का प्रभाव ज्यादा रहा है. यहां करीब 40 हजार मतवार निषाद समाज के है. इसके साथ ही 45 हजार दलित, 40 हजार कुर्मी, और 35 हजार यादव मतदाता हैं. इसके अलावा ब्राह्मण, वैश्य और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी करीब 30-30 हजार के करीब है. 

सीट पर कब कौन जीता

चौरीचौरा सीट के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो 2012 में बसपा के जयप्रकाश निषाद जीते थे. 2017 में बीजेपी की संगीता यादव विधायक बनीं. 2022 में निषाद पार्टी के सरवन निषाद ने यह सीट जीतकर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा. 2027 में भी निषाद पार्टी की तरफ से सरवन निषाद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, अगर बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच सीट को लेकर सहमति नहीं बनी है.

अगर बीजेपी लड़ी तो ये है दावेदार

भारतीय जनता पार्टी अगर इस सीट कर खुद चुनाव लड़ती है तो बीजेपी के पुराने दावेदार भी सक्रिय हो सकते हैं. इनमें पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद रह चुकीं राष्ट्रीय सचिव संगीता यादव और पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद के नामों की चर्चा है. वही सपा की तरफ से इस बार फिर से मैदान में अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू का नाम शामिल है.

अतरौलिया: प्रशांत सिंह के नाम पर चर्चा

आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है. यहां यादव मतदाताओं की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. करीब 68 हजार यादव, 53 हजार दलित, 48 हजार ब्राह्मण, 38 हजार क्षत्रिय और 35 हजार निषाद मतदाता हैं. मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 32 हजार है. इसके अलावा राजभर और अन्य पिछड़ी जातियों के मतदाता भी चुनावी समीकरण प्रभावित करते हैं.

इस सीट पर 2012 से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. 2012 में डॉ. संग्राम यादव ने जीत दर्ज की. 2017 में भी उन्होंने बीजेपी के कन्हैया लाल निषाद को 2,467 वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी. 2022 में संग्राम यादव ने निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह को 17,247 वोटों से हराया था. उन्हें 91,502 वोट मिले, जबकि प्रशांत सिंह को 74,255 वोट मिले थे.

सपा के जाते में ये सीट आती है तो सम्भवतः मौजूदा विधायक डॉ. संग्राम यादव को फिर से मैदान ने उतारा जाएगा. वहीं निषाद पार्टी की तरफ से 2022 में चुनाव लड़ चुके प्रशांत सिंह प्रमुख चेहरा हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने 22 नवंबर को अतरौलिया में आयोजित सम्मेलन में आजमगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा करते हुए कार्यकताओं को प्रशांत सिंह के लिए प्रचार करने को कहा है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी कूदी 

निषाद पार्टी के आजमगढ़ और अतरौलिया सीट सहित तीन प्रत्याशी उतारने के बाद अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की दावेदारी भी अहम हो गई है. ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने भी इस सीट पर दावा किया है. ऐसे में निषाद पार्टी और सुभासपा के बीच सीट को लेकर खींचतान बढ़ सकती है.

शिमला: रामपुर से BJP प्रत्याशी रहे कौल नेगी का SC प्रमाण पत्र रद्द, SDM का आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *