Headlines

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने


हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया था. 30 सितंबर 2026 को रखी गई उनकी प्रेयर मीट में कई सेलेब्स पहुंचे थे. इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला चिल्लाती नजर आ रही है और फिर राजपाल यादव बाहर जाते दिखाई देते हैं. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से राजपाल यादव को बेइज्जत करके बाहर निकाला गया. वहीं अब कंटेंट क्रिएटर नजमा शेख ने सारा सच बताया है और कहा की वीडियो में जो दिख रहा है सच उससे उलट है. 

क्या राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से हटाया गया था?
कंटेंट क्रिएटर नजमा शेख ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कैमरे से बात करते हुए उन वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई बता रही हैं, जिनमें दावा किया गया था कि राजपाल यादव को मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से हटा दिया गया था.

उन्होंने कहा, “मेरा नाम नजमा शेख है और आज मैं मिस्टर मुश्ताक खान की प्रेयर मीट के बारे में बात करने जा रही हूं. लोगों ने इतनी गलतफहमियां फैला दी हैं कि उनकी कोई सीमा नहीं है. अब मैं आपको सच बताऊंगी. असलियत यह है कि राजपाल यादव, मुश्ताक खान के बहुत करीबी थे. वह उनके छोटे भाई जैसे थे. मुश्ताक खान की मौत से दो घंटे पहले राजपाल यादव उनके साथ थे. जिस दिन मुश्ताक खान को कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था, उस दिन राजपाल यादव वहां मौजूद थे. उनकी प्रेयर मीट वाले दिन भी राजपाल यादव वहां मौजूद थे.”

 

तस्वीरें क्लिक कराने आए थे कुछ लोग
उन्होंने आगे कहा, “वहां कुछ लोग ऐसे भी थे जो सिर्फ तस्वीरें खींचने आए थे, जबकि वह जगह तस्वीरें खींचने की नहीं थी. वह जगह किसी के लिए शांति की प्रार्थना करने की थी.” उन्होने कहा, “लोग लगातार मुकेश ऋषि, उपासना सिंह और राजपाल यादव जैसे एक्टर्स के साथ तस्वीरें खींच रहे थे. वह कोई सेल्फी पॉइंट नहीं था. वह एक प्रार्थना सभा थी. मेरा गुस्सा उन लोगों पर था जो वहां सिर्फ तस्वीरें क्लिक कराने आए थे और उन्हें यह एहसास नहीं था कि वे किस तरह के माहौल में हैं.

 मैंने अपना गुस्सा ऐसे लोगों पर जाहिर किया था, न कि राजपाल यादव पर. मैं मीडिया में अपने दोस्तों से गुज़ारिश करती हूं कि वे गुमराह करने वाली बातें न फैलाएं और प्लीज. पूरी सच्चाई बताएं.”

मुश्ताक खान को राजपाल यादव की श्रद्धांजलि
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट को लेकर हुए विवाद से पहले, राजपाल ने इंस्टाग्राम पर मुश्ताक को श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने लिखा था कि एक्टर के निधन से सिर्फ दो घंटे पहले वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनके साथ थे.

कैंसर से जंग के बाद मुश्ताक खान का निधन
बता दें कि कैंसर से जूझने के बाद मुश्ताक खान का निधन हो गया था. उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया था और आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *