Headlines

CJP प्रोटेस्ट में पत्नी संग शामिल हुए विशाल भारद्वाज, शर्लिन चोपड़ा सहित ये सेलेब्स भी पहुंचे


मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है. सीजेपी के प्रोटेस्ट में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन को बॉलीवुड सितारों का भी साथ मिल रहा है. शबाना आजमी और विशाल ददलानी जैसे सेलेब्स के बाद अब और भी कई सितारों ने इस प्रोटेस्ट में शिरकत की है.

पत्नी संग पहुंचे विशाल भारद्वाज

सीजेपी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शिवाजी पार्क से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ ‘जेल भरो’ आंदोलन की शुरुआत की है. बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विशाल भारद्वाज ने सीजेपी के शिवाजी पार्क में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और सिंगर रेखा भारद्वाज के साथ हिस्सा लिया. 

आरजे मलिश्का और एक्ट्रेस त्रिनेता भी पहुंचीं

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में जानी-मानी आरजे मलिश्का ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट से तस्वीरें भी शेयर कीं. मलिश्का ने विशाल और उनकी पत्नी के साथ भी तस्वीर शेयर की थी. जबकि एक्ट्रेस त्रिनेत्रा हलदर गुम्माराजू भी प्रोटस्ट में शामिल होने के लिए शिवाजी पार्क पहुंची थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई.

पत्नी संग पहुंचे कॉमेडियन रौनक

कॉमेडियन रौनक रजानी ने भी सीजेपी के प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है. वो इस प्रदर्शन में अपनी पत्नी हीना मीरचंदानी के साथ शामिल हुए थे. बता दें कि इससे पहले जब सीजेपी ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट किया था तब भी रौनक और हीना ने मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

CJP प्रोटेस्ट में पत्नी संग शामिल हुए विशाल भारद्वाज, शर्लिन चोपड़ा सहित ये सेलेब्स भी पहुंचे

शर्लिन चोपड़ा भी हुईं शामिल

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचीं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है और ये हक किसी से भी छीना नहीं जा सकता है.

CJP प्रोटेस्ट में पत्नी संग शामिल हुए विशाल भारद्वाज, शर्लिन चोपड़ा सहित ये सेलेब्स भी पहुंचे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *