Headlines

बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें रूट से टाइमिंग तक पूरी डिटेल


अगर आप बेंगलुरु से मुंबई के बीच अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. जल्द ही दोनों शहरों के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है. इस रूट पर सफर करने वाली मौजूदा ट्रेनों को एक तरफ की यात्रा में. करीब 22 से 24 घंटे लगते हैं, जबकि प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर से यह दूरी करीब 16 घंटे में पूरी की जा सकती है. यानी यात्रियों के करीब 6 से 8 घंटे तक बच सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के डॉक्यूमेंट्स में KSR बेंगलुरु और CSMT मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चलाने की योजना का जिक्र है. हालांकि, अभी ट्रेन की शुरुआती तारीख और टाइमटेबल को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का क्या होगा रूट?

प्रस्तावित योजना के मुताबिक यह ट्रेन करीब 1,137 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगी. हालांकि, यह पूरा रूट इलेक्ट्रिफाइड और डबल ट्रैक है. इसके ज्यादातर हिस्सों में ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलाने की क्षमता बताई गई है. वहीं, इस रूट पर ट्रेन के कुछ प्रमुख ठहराव प्रस्तावित भी किए गए हैं.

  • रायचूर
  • कलबुर्गी
  • सोलापुर 
  • पुणे
  • कल्याण
  • अनंतपुर
  • गुंतकल

बेंगलुरु से मुंबई पहुंचने में कितना लगेगा समय?

प्रस्तावित टाइमटेबल के मुताबिक, बेंगलुरु से मुंबई की यात्रा करीब 16 घंटे 5 मिनट में पूरी हो सकती है. वहीं मुंबई से बेंगलुरु वापस आने में करीब 15 घंटे 45 मिनट लगने का अनुमान है. वहीं, रेलवे बोर्ड के डॉक्यूमेंट्स में KSR Bengaluru और CSMT Mumbai के बीच ट्रेन नंबर 27652/27651 का प्रस्ताव दिया गया है. 

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन की टाइमिंग इस तरह बताई गई है.

  • बेंगलुरु से मुंबई की ओर ट्रेन नंबर 27652 रात करीब 10 बजे रवाना होने का प्रस्ताव है.
  • धर्मावरम पर रात करीब 12:50 बजे पहुंचने का समय दिया गया है.
  • वाडी पर सुबह करीब 5:05 बजे ट्रेन पहुंच सकती है.
  • मुंबई CSMT पहुंचने का समय दोपहर करीब 1:50 बजे बताया गया है.
  • वापसी में ट्रेन नंबर 27651 मुंबई CSMT से दोपहर करीब 2:50 बजे ट्रेन चलने का प्रस्ताव है.
  • वाडी पर सुबह करीब 7:25 बजे और धर्मावरम पर सुबह करीब 11:45 बजे पहुंचने का समय दिया गया है.
  • बेंगलुरु पहुंचने का समय रात करीब 10:30 बजे प्रस्तावित है.

हफ्ते में कितने दिन चलेगी ट्रेन?

प्रस्तावित योजना के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाने की तैयारी है.

  • बेंगलुरु से ट्रेन सोमवार को छोड़कर बाकी दिन चल सकती है.
  • मुंबई से मंगलवार को छोड़कर बाकी दिन चलाने का प्रस्ताव है.

ध्यान रहें कि इस शेड्यूल को आखिरी नहीं माना जा सकता है. रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही ट्रेन के संचालन के दिनों की सही जानकारी सामने आएगी.

FASTag पर 3 से 5 साल की छूट, किन लोगों को मिलेगा फायदा, क्या दस्तावेज देने होंगे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *