Headlines

यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘…तो हमारी पार्टी तैयार है’


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (04 अक्टूबर, 2026) को बड़ा बयान दिया. रायपुर (छत्तीसगढ़) में मीडिया से बातचीत के क्रम में चिराग ने दो टूक में कहा कि राज्य इकाई के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश चुनाव पर आगे कहा, “…नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं, लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ेंगे. अभी उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका तय होनी बाकी है.”

कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कैप्टन स्मित माछर पर दिए गए बयान पर पलटवार किया. चिराग ने कहा, “इसको इवेंट बनाने की बात नहीं है, पर जो लोग ऐसा कह रहे हैं, क्या उनको रत्ती भर भी एहसास है कि जिस तरीके से कैप्टन साहब ने इस विपरीत परिस्थिति को संभाला है, इसको आप बहादुरी बोलिए, इसको आप सूझबूझ बोलिए. मैं तो कहता हूं इसकी जितनी चर्चा हो कम है… दिक्कत यही है ना कि हर चीज में आप राजनीति देखने लगते हैं.”

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी

उन्होंने कहा, “मैं समझ रहा हूं उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं… विपक्ष हर चीज में राजनीति देखने का प्रयास करता है पर यह वो कुछ नाम है वो कुछ लोग हैं और उनके कुछ ऐसे कारनामे हैं जिनको राजनीतिक परदे से कतई नहीं देखना चाहिए…”

इमरान मसूद ने क्या कहा है?

बता दें कि बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल उठाते हुए यह कहा कि गांधी परिवार ने कैप्टन स्मित माछर के बारे में कोई बधाई संदेश पोस्ट क्यों नहीं किया? इसी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यह कहा है कि, “कैप्टन स्मित माछर ने अपनी और लोगों की जान बचाई. उनकी बहादुरी को सलाम है. बीजेपी ने इसे इवेंट बना दिया है. हर चीज को बीजेपी इवेंट से जोड़ती है. वह बच गया तो अल्लाह से दुआ करो कि वह खुश रहे… खत्म बात. यह कौन सी बात है कि आप हर चीज को इवेंट बनाकर पेश करोगे.”

यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *