Headlines

शादी के बंधन में बंधे ‘ये रिश्ता…’ फेम मोहसिन खान, दुल्हनिया संग वायरल हुई फोटो


Mohsin khan Marriage: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस मोहसिन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. गर्लफ्रेंड तमन्ना संग रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान करने के बाद एक्टर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कपल की सोशल मीडिया तस्वीरें और फोटोज भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी सीक्रेट वेडिंग की चर्चा होने लगी है.

मोहसिन खान और तमन्ना की शादी के जोड़े में तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट ये जानने के लिए बढ़ गई है कि क्या सच में कपल ने सीक्रेट वेडिंग की है? हालांकि, मोहसिन खान ने खुद पोस्ट शेयर की है और तमन्ना के साथ शादी और रिश्ते को एक्टर ने ऑफिशियल कर दिया है.

मोहसिन खान ने शेयर की पोस्ट

मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर तमन्ना के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है. इसमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में बाहें और कमर में हाथ डाले डांस करते दिखाई दे रहे हैं. तमन्ना को लहंगे में देखा जा सकता है. तो मोहसिन ब्लैक पैंट के साथ ही व्हाइट कोट में नजर आए. इस दौरान दोनों का लुक और केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी. कपल के चेहरे पर शादी की चमक साफ तौर से देखी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े  रिकॉर्ड्स

इसे शेयर करने के साथ ही मोहसिन ने लिखा, ‘द डे माशाल्लाह.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है. फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं. मोहसिन ने सीक्रेट वेडिंग करके फैंस को हैरान भी कर दिया है.

मोहसिन खान और तमन्ना ने अगस्त में की थी सगाई

गौरतलब है कि मोहसिन खान और तमन्ना ने अगस्त महीने में ही सगाई की थी और अपने रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान किया था. मोहसिन ने खुद इंस्टाग्राम पर 22 अगस्त को पोस्ट शेयर की थी, जो कि उनकी सगाई की इनसाइड फोटोज थी. सगाई की फोटोज शेयर कर एक्टर ने लिखा था, ‘हम अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. दोस्ती, प्यार और जिंदगीभर की यादों का सफर…मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता लेकिन इस के लिए दिल से एक दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू ना आए. हमेशा हंसती रहे. अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *