Headlines

यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदल गया है. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी लग रही हैं हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना हो हो रहा हैं. अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है. इस दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी संभाग में आज 5 अक्टूबर को मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं. प्रदेश के ज़्यादातर जिले आज ग्रीन ज़ोन में बने रहेंगे. दिनभर आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि पूर्वांचल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना हुई हैं. जिससे लोगों के चढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी. 

‘हार के बाद EVM और EC पर…’, राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल संभाग में आज गोंडा, बस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में आज गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान यहां 20-25 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेगी. हालांकि कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा और आसमान साफ़ रहने का अनुमान जताया गया है. बारिश की वजह से यहां रात के समय तापमान में कमी देखन को मिलेगी. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

6 और 7 अक्टूबर से यूपी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और 10 अक्टूबर तक अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है. मंगलवार  वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. जबकि पश्चिमी यूपी के मेरठ, बिजनौर, रामपुर, सहारनपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 

यूपी में एक बार फिर से होने वाले मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी लेकिन, प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.  

उत्तराखंडः BJP का बड़ा दांव, कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें मिली राज्यसभा का टिकट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *