Headlines

सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका, टीम इंडिया के बाद मुंबई की रणजी टीम से भी छुट्टी!


भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्या मुंबई की रणजी टीम से भी बाहर होते नजर आ रहे हैं. सोमवार (05 अक्टूबर) को मुंबई ने चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें सिद्धेश लाड को कप्तान बनाया गया है, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम से सूर्या का नाम गायब रहा. 

मुंबई को 2026-27 रणजी ट्रॉफी का पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ 11 से 15 अक्टूबर के बीच खेलना है. फिलहाल सिर्फ पहले ही मुकाबले के लिए टीम जारी की गई है. लेकिन सूर्या का बाहर होना वाकई चौंकाने वाली बात है. 

उपलब्ध थे सूर्यकुमार यादव 

कथित तौर पर सूर्या ने खुद को आगामी रणजी सीजन के लिए उपलब्ध रखा था, लेकिन फिर भी उन्हें स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच बतौर कप्तान टी20 विश्व कप फाइनल के रूप में ही खेला था. इसके बाद उन्हें अब तक दोबारा मेन इन ब्लू का हिस्सा नहीं बनाया गया है. 

अब वह मुंबई की घरेलू टीम से बाहर होते नजर आ रहे हैं. यह वाकई सूर्या के लिए अच्छे संकेत नहीं है. गौर करने वाली बात यह है कि सूर्या के बाद श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई की रणजी टीम में उन्हें जगह मिलती है या नहीं. 36 साल के सूर्या की टीम इंडिया में वापसी तो मुश्किल लग रही है, लेकिन मुंबई की टीम में उन्हें जगह मिल सकती है. 

रणजी सीजन ओपनर के लिए मुंबई का स्क्वॉड 

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उप कप्तान),दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तर्मले. 

 

यह भी पढ़ें: WI के ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा, टी20 सीरीज में रहना होगा सावधान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *