Headlines

पाकिस्तान के नाम से अभिषेक शर्मा में जाग उठता है तूफान, रिकॉर्ड जीत लेगा दिल 


भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेली. बीते रविवार (22 नवंबर) 2026 एशिया कप राइजिंग स्टार में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मैच खेला गया. मुकाबले में अभिषेक के बल्ले से शानदार पारी निकली. भारतीय ओपनर ने 42 गेंद में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा. यह 50 ओवर का मैच था, जिसमें अभिषेक ने टी20 जैसी बैटिंग की. 

यह पहला मौका नहीं था कि जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक का बल्ला चला हो, वह भारत की सीनियर टीम के लिए खेलते हुए भी पाकिस्तान के खिलाफ कमाल कर चुके हैं. 2026 एशियाई खेलों और 2025 एशिया कप में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कमाल की पारियां खेली थीं. हालांकि कुछ मैचों में वह फ्लॉप भी हुए हैं. राइजिंग स्टार एशिया कप में अभिषेक की पारी भारत के काम नहीं आ सकी क्योंकि टीम इंडिया मुकाबला हार गई थी. 

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच खेला गया था. इसमें अभिषेक ने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए थे. यहां उनका स्ट्राइक रेट 217.86 का रहा था. 

वहीं इससे पहले 2025 के एशिया कप के सुपर-4 चरण में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया था. उन्होंने 39 गेंद में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए थे. 

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा 

एशिया कप में 74 (39) 

एशियाई खेलों में 61 (28) 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 70 (42)*

अभिषेक शर्मा का इंटरनेशनल करियर 

अभिषेक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट खेलते हैं. वह लंबे वक्त से मेन इन ब्लू के लिए इस फॉर्मेट में अपना कमाल कर रहे हैं. अभिषेक 72 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 71 पारियों बैटिंग करते हुए उन्होंने 32.86 की औसत और 196.36 स्ट्राइक रेट से 2268 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 14 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 135 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अंपायर को घेरा, एशिया कप में ‘डेड बॉल’ को लेकर भयंकर बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *