Headlines

चुनाव में CJP बढ़ाएगी सबकी टेंशन! आशुतोष रांका बोले- ‘अब बहुत हो गया…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार (22 नवंबर 2026) को घोषणा की है कि वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों की मदद से गोवा के लिए एक सिटिजन मेनिफेस्टो तैयार करेगी. पार्टी ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे किसी ऐसे राजनीतिक दल को वोट न दें, जो उनके इस नागरिक घोषणापत्र को मानने के लिए तैयार न हो. CJP के घोषणापत्र का पहला और तय एजेंडा TCP एक्ट की धारा 39A को खत्म करना है.

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि गोवा के लोगों को ही तय करना चाहिए कि उनके राज्य के लिए घोषणापत्र कैसा होना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम एक नागरिक घोषणापत्र तैयार करेंगे. कोई उम्मीदवार जब  आपके पास वोट मांगने आए तो उनसे इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहें.”

CJP के सामने कई दिक्कतें

दीपके ने बताया कि उनकी टीम के सामने कई बड़ी समस्याएं आई हैं. उनमें से एक यह है कि भ्रष्ट राजनेताओं और भू-माफियाओं की सांठगांठ से बिल्डर लोगों की जमीनें छीन रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा बेरोजगारी और शिक्षा के बुनियादी ढांचे की कमी भी प्रमुख समस्याएं हैं.

उन्होंने कहा, “गोवा की जमीन और गांवों को बचाने के लिए CJP की पहली मांग TCP एक्ट की धारा 39A को खत्म करना है. हम घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक अभियान शुरू करेंगे. CJP की टीम लोगों से मिलेगी और घोषणापत्र का ड्राफ्ट तैयार करेगी.”

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने क्या कहा?

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगले 2 महीनों में CJP गोवा के लोग जमीनी स्तर पर काम करेंगे. उन्होंने कहा, हम सभी राजनीतिक दलों से मांग करते हैं कि वे हमारे घोषणापत्र को स्वीकार करें. गोवा के लोगों को केवल उसी राजनीतिक दल को वोट देना चाहिए जो हमारे घोषणापत्र से सहमत हो. अब बहुत हो गया उनके घोषणापत्रों का! अब आप लोग तय करेंगे कि गोवा को किस चीज की जरूरत है और राजनीतिक दलों को उसी का पालन करना होगा. अगर वे आपके एजेंडे को नहीं मानते हैं, तो आप उन्हें वोट न दें.”

रांका ने यह भी कहा कि देश के युवा ही एजेंडा तय करेंगे. उन्होंने कहा, “हम यहां लंबी लड़ाई लड़ने आए हैं. हम सिर्फ भारत को बचाने के लिए नहीं, बल्कि भारत को बनाने के लिए आए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *