Headlines

कंगना रनौत ने राहुल गांधी को घेरा, कहा- ‘अगर महिला विरोधी नहीं होते तो वो इस बिल को आने देते’


महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत चल रही है. केंद्र सरकार इसे पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है साथ ही विपक्ष पर निशाना साध रही है. बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, अगर उनकी पुरुष प्रधान सोच नहीं होती तो महिला आरक्षण बिल के लिए संसद में लड़ाई नहीं करते.

महिला विरोधी हैं राहुल गांधी
कंगना रनौत ने आगे कहा, ”अगर राहुल गांधी महिला विरोधी नहीं होते तो वो इस बिल को आने देते लेकिन अभी भी वो इस बिल के खिलाफ हैं और वो नहीं चाहते कि महिलाएं उसी संख्या में  लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा में हों, जितनी संख्या में पुरुष होते हैं. वो ऐसा चाहते ही नहीं हैं.”

कंगना रनौत अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा गई हुई हैं. ताजमहल दौरे के दौरान भी कंगना ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भारतीय अर्थव्यवस्था और महिला आरक्षण बिल को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा, ”भारत एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. राहुल गांधी खंभे पर पंजे मारती हुई एक परेशान बिल्ली की तरह व्यवहार कर रहे हैं.” 

कांग्रेस पर महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कंगना ने कहा था, अगर बीजेपी पुरुष प्रधान पार्टी है, तो वह महिला आरक्षण विधेयक के लिए क्यों लड़ रही है? कांग्रेस ही इस विधेयक का विरोध कर रही है और इसके लागू होने में रुकावट डाल रही है. महिला विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है.

बता दें मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को पारित कराने की कोशिश में लगी हुई है. मानसून सत्र में ये विधेयक पारित नहीं हो पाए थे. अब सरकार इसके लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है. इन्हें पारित कराने के लिए केंद्र सरकार बहुमत हासिल करने में लगी हुई है. बहुमत के लिए केंद्र सरकार को सदन में 360 वोटों की जरुरत है और उनके पास 40 कम यानी 320 वोट हैं.

ये भी पढ़ें: ‘ब्लड प्रेशर हाई’, इमरान खान की जान को खतरा, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के नाम खुला खत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *