Headlines

भारत-चीन में कड़ी टक्कर, रूस-जापान पीछे, पावर इंडेक्स में कौन नंबर वन?


एशिया में चीन की मौजूदगी के बीच भारत का प्रभाव लगातार मजबूत हो रहा है. भारत ने क्षेत्रीय राजनीति, कूटनीति, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक प्रभाव के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. Lowy Institute की एशिया पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने एक बड़ी शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है. भारत का स्कोर 40.5 पहुंच गया है और पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है. इस तरह से साल 2018 में एशिया पावर इंडेक्स की शुरुआत के बाद से भारत और चीन की शक्ति के बीच का अंतर सबसे कम पाया गया है.

हालांकि चीन की शक्ति अभी भी भारत की तुलना में 80 फीसदी अधिक है. भारत के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल मिला-जुला रहा है. इसकी इकोनॉमिक कैपिबिलिटी का स्कोर थोड़ा गिरकर 26.4 अंक पर आ गया. फिर भी पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर बना रहा. चीन दूसरे नंबर पर है, उसका स्कोर 73.6 है, जो अमेरिका के मुकाबले महज 5.3 अंक कम है. अमेरिका का स्कोर 78.9 है और पहले नंबर पर है. 38.6 के अंकों के साथ जापान चौथे नंबर पर है, वहीं पांचवे पर रूस है, जिसका स्कोर 32.2 है.

भारत की जीडीपी पर नकारात्मक असर

रुपये की कमजोरी के कारण भारत की GDP पर नकारात्मक असर पड़ा. इसके साथ ही विदेशों में किए जाने वाले निवेश  में भी लगभग 20 अरब डॉलर की कमी आई. हालांकि, इसका असर फ्यूचर रिसोर्स पर नहीं पड़ा है. इस वजह से बेहतर आर्थिक पूर्वानुमानों के चलते यहां भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया.

भारत का सबसे मजबूत पक्ष डिप्लोमेटिक इनफ्लुएंस रहा है. ऐसे साल में जब अधिकांश देश कमजोर पड़ रहे थे, भारत की स्थिति स्थिर रही और इसका स्कोर केवल मामूली रूप से गिरकर 70.3 अंक पर आ गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों की राय में काफी सुधार हुआ, जिससे भारत की रैंकिंग में तीन स्थानों का उछाल आया. पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना जा रहा है.

आर्थिक संबंधों में भारत को बढ़त

साल 2026 में भले ही अर्थव्यवस्था और कूटनीति के मोर्चे पर भारत के परिणाम मिले-जुले रहे, लेकिन एशिया में इसका प्रभाव बढ़ा है. क्षेत्रीय व्यापार संबंधों और निवेश के मोर्चे पर स्थिरता के कारण, भारत उन 5 देशों में शामिल रहा जिनके आर्थिक संबंधों के स्कोर में कोई गिरावट नहीं आई. इससे भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर आ गया.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *