टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे टाइम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज लगातार चल रहा है. वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम अक्सर अपने व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस की सेहत से जुड़े अपडेट देते रहते हैं.
हाल ही में शोएब ने एक व्लॉग में दीपिका की सर्जरी को लेकर वायरल हो रही खबरों पर नाराजगी जाहिर की और इसे पूरी तरह गलत बताया. इस दौरान शोएब के साथ दीपिका भी मौजूद थी.
सर्जरी की खबर पर शोएब ने किया रिएक्ट
शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में इस मामले पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे आप सभी से एक जरूरी बात करनी है. दरअसल, मैंने अभी एक न्यूज पोर्टल पर खबर देखी है, जिसमें लिखा है कि दीपिका कक्कड़ ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और वो जल्द ही सर्जरी करवाने वाली हैं. ये खबर पूरी तरह गलत है. ऐसा कुछ भी नहीं है. पिछले साल फरवरी में एक आरएफए (RFA) हुआ था, लेकिन उसके बाद से अब तक ऐसी कोई नौबत नहीं आई है.’
शोएब ने रिक्वेस्ट
ऐसी गलत खबरें देखकर लोग परेशान हो जाते हैं और फिर दीपिका की सेहत को लेकर लगातार फोन और मैसेज आने लगते हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ऐसा कुछ नहीं है और दीपिका की कोई सर्जरी नहीं होने वाली है. आपसे रिक्वेस्ट है कि इस तरह की गलत खबरें न फैलाएं. खासकर किसी की सेहत को लेकर ऐसी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें.’
इससे पहले दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें काफी नाराज कर दिया. दरअसल, पार्क में एक महिला ने उनके बेटे रूहान को जबरदस्ती गोद में उठाने की कोशिश की थी. रूहान के मना करने और असहज होने के बावजूद महिला नहीं मानी. इस घटना से नाराज दीपिका और शोएब ने वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी और बच्चे की मर्जी का सम्मान करने की अपील की.
