Headlines

न्यूजीलैंड ने भारत के मुंह से छीनी जीत, ड्रॉ हुआ पहला टेस्ट; 12 साल का इंतजार बरकरार


भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट पांचवें दिन (23 नवंबर) ड्रॉ पर समाप्त हुआ. एक वक्त पर लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर लेगी. पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 119/2 रन के स्कोर के साथ खेल की शुरुआत की. रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे खेल रहे थे. भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार थी. 3 विकेट जल्दी गिर गए. कीवी टीम का स्कोर 176/5 रन हो गया. यहां से लगा कि टीम इंडिया के लिए आसान हो गई. लेकिन डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने भारत के मुंह से जीत छीन ली.

मिचेल और फिलिप्स खड़े रहे और दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 (258 गेंद) रनों की साझेदारी की. यहां दोनों बल्लेबाजों ने मैच बचाने के काम को बखूबी निभाया. इन दिनों के आगे भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे. अगर यह जोड़ी भी जल्दी गिर जाती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. 

भारत के लिए 12 साल का इंतजार बरकरार

दरअसल, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में आखिरी टेस्ट जीत 2014 में मिली थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन देखकर लगा कि अब 12 साल से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म हो जाएगा, लेकिन ड्रॉ के साथ यह इंतजार बरकरार रहा.

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल 

मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में मेजबान टीम ने 368/10 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 175 रन की पारी खेली. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए. निकोल्स ने 21 चौके और फिलिप्स ने 14 चौके लगाए. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. यहां टीम के लिए केएल राहुल ने 136 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बाकी ऋषभ पंत ने 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए. शुभमन गिल शतक से चूक गए. उन्होंने 98 रन की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने 50+ रन की पारियां खेलीं. 

फिर न्यूजीलैंड ने पांचवां दिन समाप्त होने अपनी दूसरी पारी में 239/5 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करवा लिया. इस तरह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. सीरीज के दूसरे टेस्ट की शुरुआत 27 नवंबर, शुक्रवार से होगी.

 

यह भी पढ़ें: Watch: पाकिस्तान प्लेयर्स की नापाक करतूत, हर्षित राणा के साथ की ये हरकत; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *