Headlines

Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी ‘वाझा 2’


सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘भूत बंगला’ और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जलवा खूब देखने के लिए मिल रहा है. स्पाई थ्रिलर फिल्म की 31 दिन बाद भी धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने भी अपने पहले वीकेंड पर शानदार शुरुआत की है. इस शोर-शराबे के बीच एक मलयालम फिल्म आई और चुपके से इंडिया में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है. 

सैकनिल्क के अनुसार, ‘वाझा’ के सीक्वल ने तीसरे शनिवार यानी कि 17वें दिन 3.25 करोड़ कमाई की. जबकि इसका 16वें 3.05 करोड़ कलेक्शन था. वहीं, फिल्म ने 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 102.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. जबकि इसकी ग्रॉस कलेक्शन 120.89 करोड़ रहा. इसके साथ ही फिल्म का विदेशों में भी डंका खूब बजा. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 80 करोड़ रहा. वहीं, इंडिया और ओवरसीज कलेक्शन को जोड़कर इसकी कमाई 200.89 करोड़  पहुंच गई. 

200 करोड़ कमाने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी ‘वाझा 2’

बहरहाल, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वाझा 2’ 200 करोड़ कमाने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बन चुकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इसी तरह से इसकी कमाई की रफ्तार रही तो ये ‘थडरम’ के 237.76 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन को पछाड़ सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये चौथे नंबर पर आ जाएगी.

मलयालम की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में

इसके साथ ही अगर मलयालम की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें नंबर 1 पर ‘लोका चैप्टर 1’ है. देखिए बाकी फिल्मों की लिस्ट…

1. लोका चैप्टर 1- चंद्रा- 305.17 करोड़
2. एल 2 एम्पुरान- 268.23 करोड़
3. मंजुमल बॉयज- 241.56 करोड़
4. थडरम- 237.76 करोड़
5. वाझा 2- 200.89 करोड़
6. 2018- 181 करोड़
7. आडुजीवितम: द गोट लाइफ- 160.08 करोड़
8. आवेक्षम- 156.48 करोड़
9. सर्वम माया- 151.27 करोड़
10. पुलिमुरुगन- 140 करोड़

‘वाझा 2’ की स्टार कास्ट, कहानी और बजट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वाझा 2’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें चार दोस्तों हाशिर, एलन, अजिन और विनायक की स्टोरी देखने के लिए मिली थी. ये एक मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें इन चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में हाशिर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. समेत अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. अपनी शानदार कमाई के साथ ही 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है.

‘वाझा 3’ का हुआ ऐलान

वहीं, ‘वाझा’ की सक्सेस के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का ऐलान किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के तीसरा पार्ट में वुमन लीड कास्ट देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, विपिन दास ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर कहा कि ये फ्रेंचाइजी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ी बन चुकी है. उन्होंने क्लीयर किया कि नए टैलेंट को मौका देने की परंपरा जारी रहेगी.

(डिस्क्लेमर: फिल्म के लिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क और कोईमोई से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *