Headlines

राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- ‘मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…’


इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को संसद भवन परिसर से मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने इन्हें संसद मार्ग पर रोक दिया. कई सांसद हिरासत में लिए गए. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य नेता निर्वाचन सदन जाने से रोके जाने के बाद आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और एक पेड़ के नीचे बैठ गए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रतिक्रिया दी है.

मंगलवार की शाम कन्हैया कुमार ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला. 

कन्हैया कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा है, “एक तरफ नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोग के पास आकाशवाणी भवन में धरना पर बैठे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा गया है. चुनाव आयोग के आस-पास की सड़कों को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से बंद करके छावनी में बदल दिया है… फिर भी दिल्ली पुलिस की तमाम कोशिशों को दरकिनार करते हुए न्याय-योद्धा अपने नेता के समर्थन में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आकाशवाणी भवन पहुंच रहे हैं.”

‘मोदी-भागवत-शाह-ज्ञानेश, मिलके चुराया जनादेश’

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए वे आगे लिखते हैं, “चाहे जितनी ताकत लगानी हो, लगा लो, लेकिन न्याय की ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है. मोदी-भागवत-शाह-ज्ञानेश, मिलके चुराया जनादेश… जो चोरों का यार है, वो देश का गद्दार है.”

यह भी पढ़ें- ललन सिंह ने कहा- ‘JDU से चूक हुई’, अब पार्टी लेगी एक्शन? जानें

राहुल गांधी जारी रखेंगे धरना

उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ के जरिए देश को हाईजैक करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी सांसदों से निर्वाचन आयुक्तों को मिलना पड़ेगा. इसके लिए वह अपना धरना जारी रखेंगे. 

देशद्रोह का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितता के खिलाफ आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, शाह, भागवत और ज्ञानेश कुमार ने ‘देशद्रोह’ किया है. इनमें से कोई नहीं बचेगा और सबको कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- ‘इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…’

Input By : पीटीआई-भाषा से भी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *